MP Corona Update : 3 दिन में 26 नए केस, आज फिर 6 पॉजिटिव, भोपाल ने बढ़ाई चिंता

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के आंकड़ों  (MP Corona Update) उतार-चढाव का दौर जारी है। आज दशहरे के दिन 15 अक्टूबर 2021 को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 106 हो गई है। इसमें भोपाल में लगातार केसों में बढोतरी देखने को मिल रही है। चिंता की बात ये है कि  नए केसों में ट्रेवल हिस्ट्री सामने आ रही है, जिसके कारण छोटे जिले भी संक्रमण फैलता जा रहा है।वहीं, रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, हल्की ठंड के बीच 6 जिलों में बारिश के आसार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश (MP Coronavirus Case) में 6 पॉजिटिव मिले है और  11 मरीज ठीक हुए।।प्रदेश में पिछले 3 दिनों में 26 नए संक्रमित मिले हैं।इसके साथ ही भोपाल में वर्तमान में 47 एक्टिव केस हो गए है। यहं पिछले 3 दिन में 12 नए मामले मिल चुके हैं। इसके पहले गुरुवार को 12 नए मरीज मिले थे, इसमें भोपाल में 5, धार में 3, सागर में 2, इंदौर-नरसिंहपुर में 1-1 केस मिला था।

आज दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और दशहरे (Dussehra) को देखते हुए भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया गाईडलाइन जारी की है। इसके तहत दशहरा पर्व 15 एवं 16 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भोपाल के प्रमुख घाटों रानी कमलापति घाट (कमला पार्क), खटलापुरा, प्रेमपुरा घाट, सीहोर नाका, हथाईखेड़ा – अनंतपुरा, मालीखेड़ी, शाहपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल विसर्जन स्थल पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में 20160 की बढोतरी, यहां समझें कैलकुलेशन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) ने दशहरा उत्सव की अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू एवं सुव्यवस्थित कर कार्यक्रम कराने के संबंधितों को निर्देश दिये और कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के पर्व को हर्ष और उत्साहपूर्वक मनाने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना होगा, जिससे सभी कोरोना से सुरक्षित रह सकें।प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 665 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 10 हजार 523 की मौत हो चुकी है। अब तक 7 लाख 82 हजार 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews