
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में सियासी बिगुल बज चुका है और सत्ता पक्ष तथा प्रमुख विपक्षी दल पूरी तरह तैयार है। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए तीन नए मंत्रियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसके जरिए क्षेत्रीय समीकऱण साधने, असंतष्टों को खुश करने और बगावत के स्वर रोकने की कवायद में हैं। वहीं कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है और विभिन्न मुद्दों पर उसे घेर रही है। एक बार फिर कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिहं चौहान और प्रदेश सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए हैं।
मेट्रो मॉडल के अनावरण पर कसा तंज
भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री ने आज मध्यप्रदेश मेट्रो मॉडल का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होने कोच का अवलोकन भी किया। इसे लेकर कमलनाथ ने निशाना साधा है और कहा है कि ‘शिवराज जी आज आपने अभिनय को नई ऊंचाइयां दी हैं। प्रधानमंत्री अगर पूरे देश में घूम-घूम कर, रेलगाड़ियों का उद्घाटन कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री जी ने मेट्रो ट्रेन ना सही, ट्रेन के डिब्बे के मॉडल का ही उद्घाटन कर दिया। 2019 में जब मैंने भोपाल मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी तब 2022 तक भोपाल में मेट्रो सेवा प्रारंभ करने का लक्ष्य था।
लेकिन सौदेबाजी की सरकार लक्ष्य से भटक गई, यह कितना हास्यास्पद है कि मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को पटरी से उतारने के बाद एक नाकाम मुख्यमंत्री जनता का ध्यान भटकाने के लिए खिलौनों से खेल रहा है।’ बता दें कि वे इससे पहले भी मुख्यमंत्री को एक ‘अच्छा एक्टर’ बताते रहे हैं और ये सलाह भी दी है कि उन्हें मुंबई जाकर एक्टिंग करनी चाहिए। उनका कहना है कि शिवराज जनता के सामने चाहे जितनी अच्छी एक्टिंग करें, लेकिन लोग अब उनकी असलियत समझ गए हैं।
‘मध्य प्रदेश को बनाया भ्रष्टाचार प्रदेश’
वहीं उन्होने कहा है कि भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश में निवेश नहीं आता है। जिसे तमिलनाडु और केरल में सामान बेचना है वो हरियाणा और पंजाब में अपना उद्योग लगाता है। उन्होने कहा कि इन्वेस्टर्स आप आप डिमांड नहीं कर सकते, इसको अट्रेक्ट करना पड़ता है। और ये अट्रेक्ट तभी होता है जब लोगों को प्रदेश पर विश्वास हो। मैं जब मुख्यमंत्री था तो मेरा प्रयास था कि प्रदेश की नई पहचान बने। एक विश्वास की पहचान बनाएं। यहां निवेश तभी आएगा जब लोगों को प्रदेश पर विश्वास होगा। उन्होने कहा कि बड़े दुःख की बात है कि मध्यप्रदेश की पहचान आज भ्रष्टाचार से है। पूरे देश में मध्यप्रदेश में निवेश इसलिए नहीं आता क्योंकि यहाँ हर कदम पर भ्रष्टाचार है। इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को हर तरह से खोखला कर दिया है और इस बार का चुनाव में जनता को प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए आगे आना होगा। कमलनाथ ने कहा कि लोग अच्छे से बीजेपी की सच्चाई समझ गए हैं और इस बार के चुनाव में उनकी हार निश्चित है।
शिवराज जी आज आपने अभिनय को नई ऊंचाइयां दी हैं। प्रधानमंत्री अगर पूरे देश में घूम-घूम कर, रेलगाड़ियों का उद्घाटन कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री जी ने मेट्रो ट्रेन ना सही, ट्रेन के डिब्बे के मॉडल का ही उद्घाटन कर दिया।
2019 में जब मैंने भोपाल मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी तब 2022…— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 26, 2023
बड़े दुःख की बात है कि मध्यप्रदेश की पहचान आज भ्रष्टाचार से है। पूरे देश में मध्यप्रदेश में निवेश इसलिए नहीं आता क्योंकि यहाँ हर कदम पर भ्रष्टाचार है।
जब मैं मुख्यमंत्री था मैंने प्रयास किया था कि मध्यप्रदेश की एक नई पहचान बनाएं, विश्वास की पहचान बनाएं।
―कमलनाथ pic.twitter.com/iXrnKwatLd
— MP Congress (@INCMP) August 26, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

