PMFBY: किसान 17 अगस्त तक करा सकते हैं फसल बीमा, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

PMFBY: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। खरीफ फसलों के लिए किसानों को बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा जबकी शेष प्रीमियम का वहन शासन द्वारा किया जाएगा।
paddy farmers

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। खरीफ फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। जिन किसानों ने अब तक अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि तक आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथी 31 जुलाई 2026 तय की गई थी।

बता दें कि फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें किसानों को कुल बीमित राशि का केवल 2% प्रीमियम देना होगा। शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

जिन किसानों ने केसीसी (KCC) या फसल ऋण लिया है, उनका बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जाता है। यदि वे बीमा नहीं कराना चाहते तो उन्हें बैंक को लिखित सूचना देनी होगी। अऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेंटर, बैंक, एमपी ऑनलाइन, या आधिकारिक पोर्टल (pmfby.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

​प्रमुख फसलें और प्रीमियम राशि: धान (सिंचित व असिंचित), सोयाबीन, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल, कोदो, कुटकी और रागी जैसी 11 प्रमुख खरीफ फसलों को योजना में शामिल किया गया है।

​आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1 और पी-2), बैंक पासबुक की कॉपी, फसल बोने का घोषणा पत्र और मोबाइल नंबर। बटाईदार, कास्तकार और साझेदार किसानों को फसल साझा या कास्तकार का घोषणा पत्र । ध्यान रहे आधार वेरिफिकेशन के बिना बीमा स्वीकार नहीं होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews