MP News : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों-कर्मचारियों समेत आमजन को मिलेगा बड़ा लाभ, ये होंगे पात्र, जानिए पूरी डिटेल्स

shivraj singh chouhan

MP Government : आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक साथ कई बड़े फैसले लिए है। राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों, छात्रों, आमजनों और दिव्यांगों के साथ बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। पहला दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू होगी, दूसरा मध्‍य प्रदेश में एमबीबीएस में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी ।तीसरा विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश मिलेगा और एक बोर्ड का गठन होगा। चौथा विधायक स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख करने की गई है, इससे जिलों में अधिक से अधिक विकास कार्य होंगे।इन सभी की घोषणा खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मप्र विधानसभा में की है।

दिव्यांगों के लिए तीर्थ दर्शन योजना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि  दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू की जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारोंं दिव्‍यांगों को लाभ मिलेगा।अबतक बुजुर्गों को इस योजना का लाभ रहा था लेकिन यह पहला मौका होगा जब सभी जिले के दिव्यांगों को इसका लाभ मिलेगा।खास बात ये है कि इस साल से बुजुर्गों को रेल और बस के बाद अब हवाई यात्रा से तीर्थों के दर्शन करवाए जाएंगे।जल्द ही इसकी पहली यात्रा शुरू होगी।

सरकारी स्कूलों के छात्रों को लाभ

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि मध्‍य प्रदेश में एमबीबीएस में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली ‘नीट’ में प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग मेरिट सूची बनाई जाएगी। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की दो मेरिट लिस्ट बनेगी। एक तो सामान्य जिसमें प्रावीण्य सूची वाले सभी विद्यार्थी होंगे लेकिन शेष सूची में केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थी रहेंगे और उन्हें वरीयता के हिसाब से पांच प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस सूची के आधार पर नीट मेरिट से पांच प्रतिशत कम अंक लाने वाले को प्रवेश मिलेगा।

विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश, बोर्ड का होगा गठन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश मिलेगा। विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाएगा। बोर्ड में अध्यक्ष और 4 सदस्य होंगे। अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी और समाज की भागीदारी बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे।वही युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए ऋण की व्यवस्था की जाएगी।

लाड़ली बहना योजना शुरू, महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ

गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है,।इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए महीना और 12000 सालाना ऱाशि खातों में भेजी जाएगी। इस योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।वही महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की भी घोषणा की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews