MP सरकार चलाएगी ‘स्वदेशी अभियान’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया विदेशी उत्पाद छोड़ स्वदेशी अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में स्वदेशी उत्पादों का निर्माण बढ़ाने और उनके लिए बाज़ार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान की तर्ज पर की जा रही है जिसके तहत सरकार का उद्देश्य प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
CM Dr Mohan Yadv

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में ‘स्वदेशी अभियान’ शुरु करने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने प्रदेश में स्वदेशी उत्पादों के निर्माण के साथ उनके लिए बाज़ार उपलब्ध कराने की भी पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रदेशवालियों से विदेशी उत्पादों को छोड़कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अभियान’ चलाए जा रहे हैं..उसी तर्ज पर अब एमपी सरकार भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध होने के साथ आत्मनिर्भर भी बने..यही हमारा उद्देश्य है।

पीएम मोदी ने किया ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने का आह्वान

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। उनका यह संदेश उस समय आया जब अमेरिका ने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत पर 25% टैरिफ लागू किया था, लेकिन बाद में रूस से तेल आयात करने के कारण अतिरिक्त 25% टैरिफ जोड़कर भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने बिना अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम लिए जनता से आग्रह किया कि वे सिर्फ उन वस्तुओं को खरीदें, जो स्वदेशी हों।

मध्यप्रदेश सरकार चलाएगी ‘स्वदेशी अभियान’

इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मध्यप्रदेश में ‘स्वदेशी अभियान’ शुरु करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में जैसे देश में आर्थिक समृद्धि के लिए स्वदेशी अभियान चल रहा है, उस सिलसिले में मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से और बीजेपी संगठन के माध्यम से हम अपने सभी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों पर ज़ोर दे रहे हैं। चाहे हैवी इंडस्ट्री हो, एमएसएमई हो या लघु कुटीर उद्योग हो..सबके लिए हम स्वदेशी अभियान चलाने जा रहे हैं। हमारे राज्य में बनने वाले उत्पादों को हमारे ही राज्य में खपाने के लिए भी और स्वदेशी के भाव को जगाने के लिए हम कई प्रकार के अभियान चलाने की योजना पर काम कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, बड़े कैंपस से लेकर गाँव-शहर में लोग स्वदेशी अपनाए यहीं हमारी मंशा है। आज की बदलती परिस्थितियों में जिस तरह से देश आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहा है..वो आत्मनिर्भर भी होना चाहिए।’ सीएम ने कहा कि हम अपने उत्पादों को अपने बाज़ार में भी अपनाएं, स्वदेशी को अपनाएं और विदेशी को छोड़ें इसके लिए हम ये अभियान चलाने वाले हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews