खाद की कालाबाजारी, नकली उर्वरक पर सरकार की सख्ती, 30 एफआईआर दर्ज, 56 लाइसेंस निरस्त

सीएम डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए, जिला कलेक्टर डबल लॉक केन्द्रों, पैक्स और निजी विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण करें।
fertilizer distribution MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज खरीफ 2025 के लिए उर्वरक व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने निर्देश दिए, किसानों को सुविधापूर्वक, व्यवस्थित ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, मुख्यमंत्री ने खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, सीएम ने विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, अधिकारियों ने बताया कि उर्वरक के अवैध व्यापार पर अब तक 30 एफआईआर., 56 लाइसेंस निरस्त, 70 लाइसेंस निलंबन और 188 विक्रय प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खरीफ 2025 के लिए किसानों को सुविधापूर्वक, व्यवस्थित ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। यूरिया की मांग वाले जिलों में अगले सात दिवस में प्राप्त होने वाले रैक और उर्वरक वितरण व्यवस्था संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। राज्य स्तर से उर्वरक व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।

उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर सख्ती करें 

सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, मिस ब्रांडिंग, अवैध परिवहन पर कठोर एक्शन लिया जाए। विक्रय केन्द्रों पर किसानों की अधिक भीड़ होने पर अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था कर खाद का वितरण किया जाए।

अफसरों को औचक निरीक्षण के निर्देश  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपणन संघ के विक्रय केन्द्रों और पैक्स में निर्धारित अनुपात अनुसार उर्वरक का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, अनुदानित यूरिया के उपयोग से पशुआहार, पोल्ट्री फीड, लेमिनेशन, रेसिन, प्लाईवुड, पेंट, शराब उद्योग, प्रिंटिंग और मिलावटी दुग्ध उत्पादन में उपयोग की संभावना रहती है। उन्होंने इन स्थानों का औचक निरीक्षण कर अनुदानित यूरिया पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नैनो यूरिया के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता: सीएम 

मुख्यमंत्री ने नैनो यूरिया के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकतानुसार उर्वरक की घर पहुंच सेवा आरंभ करने पर भी विचार किया जाना चाहिए। इससे अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा। बैठक में बताया गया कि उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या परिवहन और नकली उर्वरकों के संबंध में अब तक 30 एफआईआर की गईं, 56 लाइसेंस निरस्त किये गए है इसके अलावा 70 लाइसेंस निलंबन और 188 विक्रय प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews