MP हाईकोर्ट: शराब ठेकेदारों को बड़ी राहत, शिवराज सरकार को नोटिस

जबलपुर हाईकोर्ट

भोपाल।

प्रदेश (mp) की शिवराज सरकार (shivraj sarkar) को हाईकोर्ट (highcourt) से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को शराब ठेकेदारों (Liquor contractors) की याचिका पर नोटिस दिया है।वही शराब ठेकेदारों को हाइकोर्ट ने अग्रिम राहत दी है। अब अगली सुनवाई बुधवार सुबह दस बजे होगी।

दरअसल, आज जबलपुर हाइकोर्ट में मुख्य याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने आज सुनवाई में कहा कि ठेकेदारों के खिलाफ याचिका के लंबित रहने तक कोई सख्त कारवाई न की जाए। पिछली सुनवाई के दौरान दी गई अंडरटेकिंग के बाद भी ठेकेदारों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिन ठेकेदारों को सरकार की नई नीति की शर्तें मंजूर हैं, उन्हें 3 दिन में एफिडेविट देना होगा। 27 मई के बाद ठेकेदारों को नोटिस आदि देना कोर्ट ने अवमानना माना । हाई कोर्ट ने कहा कि ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी ।

ठेकेदारों की ओर से कहा गया कि सरकार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र पर सख्त कार्रवाई न करने का अभिवचन दिया था। इसके बावजूद शराब ठेकेदारों को नोटिस देकर कार्रवाई की बात कही गई। यह बात संझान में लाने के बाद ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार का अवमानना नोटिस दिया है। साथ ही नोटिस पर कल तक जवाब तलब किया है। नोटिस में कहा गया है तब तक शराब ठेकेदारों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए। मामले की सुनवाई मंगलवार 3 जून को भी होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews