MP : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारी निलंबित, 2 बर्खास्त, 1 को नोटिस, 3 अन्य पर भी कार्रवाई

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का दौर जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम जबलपुर में ड्यूटी के दौरान गायब मिले कर्मचारियों पर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त ने एक पंप ऑपरेटर सहित पांच जल विभाग और एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब रहने पर की गई है।

यह भी पढ़े…MP Weather: ला नीना का दिखेगा असर, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इनमें महेंद्र शुक्ला पंप आपरेटर, लक्ष्मी भूमिया, अधनू भूमिया, गरीब दास चौधरी, किशोर केवट, कुशल श्रेणी कर्मचारी अलावा स्वास्थ्य विभाग के तिरपतैया शामिल है। वही 1 दिन पूर्व 2 कर्मचारियों को निलंबित और संविदा सफाई संरक्षक योगेश व उमाशंकर की सेवाएं समाप्त की गई थी। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

भोपाल के त्रिलंगा स्थित कान्हा मेडिकल स्टोर में 1158 रुपए का रैम केन्युला 3200 रुपये में बेचने के मामले में औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर पूछा है कि इसे कहां से और कितने में खरीदा है। एक के ऊपर एक दो पर्ची क्यों चस्पा थीं। वही केन्युला का आयात कर देशभर में इसकी सप्लाई करने वाली कंपनी से भी जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि केन्युला की वास्तविक कीमत क्या है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

शिवपुरी नगर पालिका में बुजुर्ग दंपती का बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के एवज में रिश्वत लेने वाले शाखा प्रभारी प्रभारी मोहम्मद दांगी को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मूल विभाग पीएचई भेज दिया गया है। रिश्वत मामले में साथ देने पर नगर पालिका में पदस्थ दमकल वाहन के अस्थायी ड्राइवर प्रदीप बैरागी को भी सेवा से पृथक कर दिया है। वहीं वीडियो में रिश्वत के पैसे कम करने की बात करने वाले फायरमैन शमशाद खान को भी निलंबित कर दिया गया है।वहीं शाखा में बाबू का काम करने वाला प्रकाश खरे भी सफाईकर्मी निकला, जिसे सीएमओ ने पद से पृथक कर दिया है।

मुरैना के उचित मूल्य की दुकानों से बीपीएल उपभोक्ताओं का धनसुला में 66 क्विंटल गेहूं और 125 क्विंटल चावल का गबन करने पर सेवा सहकारी समिति तरैनी के समिति प्रबंधक रामबरन सिंह तोमर व सेल्समैन अनिरुद्ध सिंह तोमर पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आरके गन्धर्व ने ने कार्रवाई की है ।एसडीएम अंबाह राजीव समाधिया ने इस मामले में प्रबंधक व सेल्समैन के खिलाफ गबन का अपराध पंजीबद्ध कराने के आदेश जारी किए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews