MP News : ‘कमलनाथ प्रकरण’ के पटाक्षेप के बाद उमंग सिंघार ने विधायकों का धन्यवाद जताया, बोले ‘ये कांग्रेस की मनोवैज्ञानिक जीत’

Umang Singhar

Leader of Opposition Umang Singhar thanked the Congress MLAs : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा कि पिछले दिन चार दिन के घटनाक्रम के दौरान जिस तरह सभी विधायक और नेता कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं वो एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अफवाहें ज़ोरों पर थीं..जिनका आज पटाक्षेप हो गया है। कमलनाथ ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज के साथ बात करते हुए कहा कि वो कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं।

उमंग सिंघार ने कहा ‘विधायकों का धैर्य काबिले-तारीफ’

उमंग सिंघार ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस के सभी सम्माननीय विधायकगणों को धन्यवाद देता हूँ। आपने विषम परिस्थितियों में धैर्य का परिचय दिया है, जैसे हमने मिलकर सदन में सरकार को घेरा वैसे ही आप ने एकता का परिचय दिया और आप सब पार्टी के साथ खड़े रहे। कांग्रेस पार्टी आप पर गर्व करती है। आपका सहयोग और समर्थन बहुमूल्य है। मैं आप सभी विधायकगणों का “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को सफल बनाने के लिए आह्वान करता हूँ।’ उन्होने कहा कि ‘ये कांग्रेस के लिए एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। आप जिस तरह पार्टी के लिए सोचते हैं ये तारीफे-काबिल है। सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी..सबने आपपर विश्वास जताया और उनका आपके लिए संदेश है कि कांग्रेस के सब विधायक कांग्रेस के साथ है।’

MP Breaking News से बातचीत में कमलनाथ ने बीजेपी में जाने की बात से इनकार किया

बता दें कि पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश और देशभर के सियाली हलकों में ये चर्चाएं थी कि कमलनाथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले हैं। इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और कमलनाथ की दिल्ली यात्रा को भी इसी से जोड़ा जा रहा था। लेकिन आज खुद कमलनाथ ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज के साथ बात करते हुए इन सारी चर्चाओं को निराधार करार दिया है। उन्होने कहा कि ‘क्षेत्र के लोगों का प्रेम, विश्वास और दबाव मुझे मजबूती देता है।’ इस तरह पिछले कई दिनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने भी इस समय कांग्रेस विधायकों को पार्टी के साथ बने रहने और विश्वास कायम रखने के लिए आभार जताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews