MP News : कांग्रेस में ‘ऑल इज वेल’, दिग्विजय बोले ‘कमलनाथ कांग्रेस में थे..हैं और रहेंगे’

Digvijaya Singh

Digvijaya Singh on Chidambaram Statement

Digvijaya Singh said Kamal Nath was in Congress and will remain so : मध्य प्रदेश में ‘कमलनाथ प्रकरण’ फिलहाल समाप्त हो गया है और इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सियासी अटकलों पर भी विराम लग गया है। इसे लेकर एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ‘कमलनाथ कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे। मोदी गोदी मीडिया झूठ फैलाना बंद करे।’

कमलनाथ को लेकर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

बता दें कि इस पूरे वक्फ़े में दिग्विजय सिंह लगातार कह रहे थे कि कमलनाथ कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान भी वे कहते रहे कि उनकी बात हो रही है और इंदिरा जी के तीसरे बेटे कहलाने वाले कमलनाथ कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र से लेकर मध्य प्रदेश तक कमलनाथ को सारे पद दिए हैं और ऐसा कोई कारण नहीं कि वो पार्टी छोड़कर जाएं। हालांकि उन्होने ये भी कहा कि बाकी कई नेताओं की तरह कमलनाथ पर भी ईडी, सीबीआई और आईटी का दबाव है लेकिन वो किसी दबाव में आ जाए, ऐसा उनका चरित्र नहीं। अब एक बार फिर उन्होने दोहराया है कि कमलनाथ कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे। इसी के साथ उन्होने कहा कि मोदी गोदी मीडिया झूठ फैलाना बंद करे।

सियासी अटकलों पर लगा विराम

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस बात पर अडिग रहे कि कमलनाथ कांग्रेस के साथ ही है और बने रहेंगे। एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सभी विधायकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हर बार की तरह इस कठिन समय में भी वो पार्टी के साथ बने रहे..ये काबिले तारीफ बात है। इस तरह फिलहाल ये एपिसोड खत्म होता प्रतीत हो रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह की चर्चाएं निसंदेह पार्टी हित में तो नहीं है। ऐसी घटनाओं से कार्यकर्ताओं का विश्वास डगमगाता है और जनता के बीच भी नकारात्मक संदेश जाता है। फिलहाल, कांग्रेस कह रही है कि वो अब चुनावों की तैयारी में जुट गई है और पार्टी में सब ठीक-ठाक है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews