सबूतों के अभाव में पुलिस ने हथिनी को छोड़ा, कहा ‘पीएम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई’

जानकी नाम की हथिनी पर अपने ही महावत की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात भोपाल में जानकी ने महावत पर हमला कर दिया और इस घटना में उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने हथिनी को उसके मालिक को सौंप दिया है।
Elephant

सांकेतिक तस्वीर

MP News : भोपाल में अपने ही महावत की हत्या के आरोपी हाथी को पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस हिरासत में क़रीब 12 घंटे रहने के बाद  जानकी नाम की हथिनी को उसके मालिक द्वारा दस्तावेज पेश करने के बाद छोड़ा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या हथिनी ने की है या नहीं, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये है मामला

पुलिस के अनुसार सतना ज़िले का रहने वाला नरेंद्र कपाड़िया अपने साथियों के साथ हाथी को देशभर में घुमाते थे और दान दक्षिणा जुटाते थे। महावत और हाथी का खर्च इसी के ज़रिए चलता था। पिछले दिनों ये सभी महावत विदिशा के लिए निकले थे। इस यात्रा के दौरान ये भोपाल पहुँचे थे। गुरुवार को ये विदिशा जाने वाले थे लेकिन बुधवार रात ही ये घटना हो गई। उस रात ये महावत हथिनी को एक पेड़ से बांधकर वही पास सो गए। देर रात हथिनी अचानक चिंघाड़ने लगी और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने नरेंद्र पर हमला कर दिया। घटना में मौक़े पर ही नरेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस ने हथिनी को छोड़ा

नरेंद्र के भतीजे का कहना है कि दो साल पहले भी हथिनी एक शख़्स की हत्या कर चुका है। इस घटना के बाद पुलिस ने हथिनी को हिरासत में ले लिया था। क़रीब बारह घंटे की कस्टडी के बाद पुलिस ने हथिनी को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मालिक ने सभी वैध दस्तावेज जमा कर दिए हैं और जब भी तलब किया जाएगा मालिक हथिनी को लेकर पुलिस थाने आ जाएगा। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ बात करते हुए पुलिस ने बताया कि वो अब पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”958220310″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews