MP News : BJP नेता रविकरण साहू मप्र तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त, शासन ने जारी किया आदेश

MP News : BJP नेता रविकरण साहू मप्र तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त, शासन ने जारी किया आदेश

MP News : मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार उन सभी वादों को धीरे धीरे पूरा कर रही है जो मुख्यमंत्री ने किये है, सीएम शिवराज ने पिछले दिनों अप्रैल में जम्बूरी मैदान भोपाल में सकल तेली, साहू राठौर समाज के सम्मेलन में तेल घानी बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, घोषणा के बाद सरकार ने इसका गठन कर दिया और समाज के नेता रविकरण साहू को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।

2013 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं रविकरण साहू 

मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर सचिव डॉ एम आर धाकड़ ने रविकरण साहू की नियुक्ति का आदेश जारी किया है, रविकरण साहू जबलपुर से आते हैं, वे राष्ट्रीय तैलिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, रविकरण साहू 2013 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी रह चुके हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews