सीएम मोहन यादव ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विकास भवन सभागृह का लोकार्पण, कहा ‘वे एक युगदृष्टा थे’

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भोपाल के अरेरा हिल्स पर निर्मित विकास भवन अन्तर्गत सभागृह का निर्माण किया गया है। इस सभागृह में लगभग 450 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था है। यह सभागृह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण आयोजनों व समीक्षा बैठकों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा।
CM

MP News : सीएम डॉ मोहन यादव ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विकास भवन सभागृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद थे। आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है और इस मौक़े पर सभागृह का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक युगदृष्टा थे। उनका जीवन आज भी हमारे समाज का मार्ग प्रशस्त करता है।  उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभासंपन्न और विद्वान व्यक्ति हमारे देश में हुए हैं उन्होंने देश को नई दिशा देने में जो भूमिका निभाई है, इसके लिए हम हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता आशुतोष मुखर्जी कलकत्ता उच्च न्यायालय बंगाल प्रेसीडेंसी के न्यायाधीश थे और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे। उनकी माँ जोगमाया मुखर्जी थीं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक हैं। जनसभा की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रोफेसर बलराज मधोक और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित सभागृह

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भोपाल के अरेरा हिल्स पर निर्मित विकास भवन अन्तर्गत सभागृह का निर्माण किया गया है। सभागृह का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह“ रखा गया है। इस सभागृह में लगभग 450 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था है। यह सभागृह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण आयोजनों व समीक्षा बैठकों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews