
CM Shivraj big announcement : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि लाड़ली बहना योजना का लाभ आशा-उषा कार्यकर्ताओं सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व सहायता समूहों की महिलाओं को भी मिलेगा। उन्होने कहा कि योजना के तहत इन सभी के 1000 रूपये महीना दिए जाएंगे। ये घोषणा उन्होने मुरैना जिले में लाडली बहना महासम्मेलन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार कार्यक्रम में की।
बता दें कि लाडली बहना योजना में किसी भी वर्ग किसी भी जाति की सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा होगी, वो इस योजना के लिए पात्र होंगीं और उनके खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह डाले जाएंगे। 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है लेकिन उसमें अभी 600 रूपये ही मिलते हैं। अब उसमें ये राशि जोड़कर उन्हें न्यूनतम 1000 रूपये किया जाएगा। इसके बाद से 60 साल से ऊपर की महिलाओं को भी 1000 रूपये मिलेंगे।
लाडली बहना योजना में 30 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। योजना में ई-केवाईसी बहुत जरूरी है, जिससे राशि सीधे महिलाओं के खाते में जा सके।अनंतिम सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पां की जाएगी। इसके बत यदि किसी को आपत्ति हो तो वह पोर्टल पर अथवा पंचायत में लिखित में अथवा 181 नम्बर पर फोन कर आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों का निराकरण 15 से 30 मई तक किया जाएगा और 31 मई को अंतिम सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करने के साथ ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पां की जाएगी। बहनों के खाते में 10 जून से 1000 रूपये अंतरित किये जाना शुरू कर दिये जायेंगे। 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें पात्र हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर के साथ समग्र आईडी, आपका आधार नंबर जरूरी।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”815261852″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

