
CM Shivraj hit back at Kamal Nath : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होने कहा था कि ‘मैं न चाय बेचने वाला हूं न ही मामा हूं।’ इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जिसके दिल में बहनों-बेटियों के लिए इज्जत होती है, वही मामा हो सकता है। हर कोई मामा नहीं हो सकता। चाय वाला भी कोई गरीब हो सकता है, जो सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुआ है, कॉर्पोरेट राजनीति करने वाले कैसे चाय वाले हो सकते हैं।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुझे तो कमलनाथ जी पर तरस आता है, कई बार लगता है उम्र अब हावी हो रही है। अब वह कहते हैं कि जरूरत ही नहीं है विधायक की। लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधि की हैसियत भी संविधान में बताई गई है, और कांग्रेस यह भी जानती है कि मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक ही करते हैं। वो पहले भी कहते थे कि मुझे जरूरत नहीं है तो लोग कांग्रेस से निकलकर आ गए। अब फिर कह रहे हैं मुझे जरूरत नहीं है, जाओ जहां जाना हो। अपने आप को कहलवाते हैं भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी सीएम और कहते हैं विधायकों की जरूरत ही नहीं है। अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक है, जिसका नेता कह रहा हो मुझे जरूरत ही नहीं है। यह उनका अहंकार भी है।’
वही कमलनाथ पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि ‘पता नहीं वो क्या-क्या बोलते हैं। कल शायद कहा न मैं चाय बेचने वाला हूं, न मैं मामा हूं। मामा तो तुम हो ही नहीं सकते। मामा तो वह होता है जिसके दिल में बहनों और बेटियों के लिए इज्जत होती है। तुम किसान हो नहीं सकते क्योंकि तुमने किसानों के वादे कभी पूरे नहीं किए। कर्जमाफी का वादा करके मुकर गए। माटी की सौंधी सुगंध जानते नहीं हो। चाय वाला तो कोई गरीब ही हो सकता है। सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा होकर कॉर्पोरेट राजनीति करने वाले और मौका मिलते ही पूरे प्रदेश को लूटने वाले कैसे चाय वाले हो सकते हैं।’
[dgv_vimeo_video id=”814884284″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

