MP News : ‘आनंद उत्सव’ पर बोले सीएम शिवराज ‘दूसरों के मुख पर मुस्कान लाना ही उद्देश्य’

mp shivraj singh

Anand Utsav : मध्य प्रदेश में आनंद उत्सव चल रहा है। इसका आयोजन हर साल 14 से 28 जनवरी तक होता है। आनंद विभाग द्वारा इस उत्सव का आयोजन किया जाता है और इसका उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों, खेल, सांस्कृतिक आयोजनों द्वारा जीवन में आनंद की अनुभूति कराना है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों को ये उत्सव मनाने देख उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।

सीएम ने लिखा है कि ‘आनंद उत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह अत्यंत सुखद है कि इस वर्ष मकर सक्रांति से प्रदेश के 10,000 पंचायतों में ग्रामवासी अपनी परंपरागत उत्साह के खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आनंद उत्सव मना रहे हैं।आनंद उत्सव में सभी आयु वर्ग के भाई बहन खो खो, कबड्डी, दौड़ जैसे अनेक खेलों में सहभागिता कर स्वयं आनंदित हो रहे हैं और दूसरों के मुख पर भी मुस्कान बिखेर रहे हैं। इस अप्रतिम, सुखद, आनंददायी आयोजन के लिए आनंद विभाग व राज्य आनंद संस्थान को शुभकामनाएं देता हूं।’

आगे उन्होने कहा है कि इस उत्सव में सभी आयु के लोग सम्मिलित हो रहे हैं, ये अच्छी बात है। उन्होने कहा कि ‘दूसरों के मुख पर मुस्कान लाना ही आनंद प्राप्ति का सबसे प्रभावी मार्ग है। जो आपके पास अधिक है, उसे जरूरतमंदों को भेंटकर आप भी आनंद के भागी बनिये। मुझे खुशी है कि मैंने 14 जनवरी, 2017 को जिस ध्येय के लिए ‘आनंद उत्सव’ को प्रारंभ किया था, वह अपने ध्येय को पूर्ण कर रही है। दूसरों के मुख पर मुस्कान लाना ही आनंद प्राप्ति का सबसे प्रभावी मार्ग है। जो आपके पास अधिक है, उसे जरूरतमंदों को भेंटकर आप भी आनंद के भागी बनिये। मुझे खुशी है कि मैंने 14 जनवरी, 2017 को जिस ध्येय के लिए ‘आनंद उत्सव’ को प्रारंभ किया था, वह अपने ध्येय को पूर्ण कर रही है।’ बता दें कि आनंद उत्सव में लोक संगीत, गायन, नृत्य, भजन, नाटक, खेलकूद एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रदेशवासियों में उत्साह, उमंग और समरसता पैदा करना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews