MP News : सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर हमला बोला, कहा ‘जनता से माफी मांगिये’

shivraj singh chouhan

CM Shivraj in Barwani : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बड़वानी जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला और कहा कि आपको जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होने कहा कि ‘जब डेढ़ साल कांग्रेसियों की सरकार रही तो हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे और अब हाथ जोड़ रहे हैं। कमलनाथ जी माफी मांगिए उन किसानों से जिन्हें कर्ज माफी के नाम पर डिफॉल्टर बना दिया।’ यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद थे।

‘कमलनाथ को जनता से माफी मांगनी चाहिए’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम करने वाली है। कांग्रेस वालों आप तो हाथ मत जोड़ो, माफी मांगो। जब आपकी सरकार थी तब सवा साल हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। अब हाथ जोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस वालों माफी मांगों उन बेटियों से जिनको कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिला। माफी मांगों उन युवाओं से जिनको बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया। कमलनाथ जी माफी मांगिए उन गरीबों से जिनकी संबल योजना आपने बंद कर दी। माफी मांगिए उन किसानों से जिन्हें कर्ज माफी के नाम पर डिफॉल्टर बना दिया। कमलनाथ जी माफी मांगो मेरे उन भांजे-भांजियों से, जिनके लैपटॉप कांग्रेस ने छीन लिए। माफी मांगो उन बुजुर्गों से जिनकी तीर्थ यात्रा कांग्रेस ने बंद कर दी थी।’

‘जनता से आशीर्वाद मांगा’

सीएम ने कहा कि इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पूरी दुनिया से लोग आए थे  मध्यप्रदेश में ₹15 लाख 42 हजार करोड़ के निवेश का उद्योगपतियों ने वचन दिया है। इससे 29 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक गरीबों के इलाज की व्यवस्था सरकारी और निजी अस्पतालों में भी की है। गरीबों के इलाज, मकान और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को अंग्रेजी में करने का षड्यंत्र रचा था, ताकि गरीब के बच्चे न पढ़ सकें। हमने हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है, ताकि गरीबों के बच्चे भी डॉक्टर व इंजीनियर बनने का अपना सपना साकार कर सकें। हमने सीएम जनसेवा अभियान चलाया और जो पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित थे, घर-घर जाकर उनके नाम जोड़े। बड़वानी शहर में ही हजारों नाम जोड़े गए हैं। इस मौके पर उन्होने बड़वानी की जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बीजेपी का साथ दें।

[dgv_vimeo_video id=”789259729″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews