MP News : कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप, सचिन यादव ने घेरा

MP News : कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप, सचिन यादव ने घेरा

Sachin Yadav accused BJP : पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि 18 साल से बीजेपी की सरकार है। अलग अलग मुद्दों पर उन्हें जवाब देना चाहिए लेकिन वो विपक्ष से सवाल पूछे जा रहे हैं। सचिन यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने दृष्टि पत्र से किसानों को छला है, एक भी वादा पूरा नहीं किया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों को रियायत दरों पर दिए जाएंगे, लेकिन बजट में सूरजधारा-अन्नपूर्णा जैसी योजनाओं के प्रावधान जीरो किया जाता है। भावन्तर भुगतान योजना का पैसा किसानों को मिला नहीं और बजट में प्रावधान मात्र 1 हज़ार रुपये का किया। कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने के मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि  3000 रुपए में क्या कोल्ड स्टोरेज बनाए जा सकते हैं।

सचिन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों के 11 हजार रुपए का ऋण माफ किया। लेकिन बीजेपी सिर्फ किसानों के साथ छलावा कर रही है। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें नुकसान हुआ और सरकारने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की। उन्होने सवाल  किया कि सरकार बताए कि ओलावृष्टि-अतिवृष्टि से हुए नुकसान का कितने किसानों के खाते में मुआवजे का पैसा पहुंचा है। बीजेपी को पता है कि किसानों के बिना सरकार नहीं बनने वाली इसलिए किसान यात्रा निकाली जा रही है। बीजेपी किसान यात्रा निकालने जा रही है लेकिन 18 साल में क्या विकास किया गया, पहले इसका जवाब देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews