
MP News: रविवार की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक गाँव में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेन्सी लैंडिंग (Airforce Helicopter Emergency Landing in Bhopal) करवाई गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण बैरसिया के डंगूरिया गाँव के एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। है। इसमें 6 जवान सवार थे।
[dgv_vimeo_video id=”869967721″]
ग्रामीणों ने क्या कहा?
ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना सुबह 8 बजे की है। हेलीकॉप्टर पहले आसमान में चक्कर ला रहा था, उसके बाद खेत में उतरा। सेना के हेलिकॉप्टर को ऐसे उतरता देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद मदद के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर इंजीनियर्स और टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा और रवाना हुआ। इस मामले में सेना ने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”869967964″]
भोपाल से झांसी जा रहा था हेलिकॉप्टर
बताया जा रहा है कि यह इंडियन एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर है, जो भोपाल से झांसी जा रहा था। बता दें कि शनिवार को भोपाल में एयर फोर्स के बड़े एयर शो का सफल आयोजन हुआ था। इस दौरान सेना के कई विमान शामिल हुए थे।

