MP News : राज्य शासन ने कार्यवाहक DSP बनाये गए अधिकारियों को प्रमोशन रद्द किया, आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक आदेश जारी कर 10 मार्च को जारी अपने पुराने आदेश को रद्द कर दिया है इसमें पांच ऐसे इंस्पेक्टर्स के नाम है जिन्हें शासन ने उच्च प्रभार सौंपते हुए DSP बनाया था । 
PHQ Bhopal

MP News : राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर  उन पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन को रद्द कर दिया है जिन्हें इंस्पेक्टर्स पद से उच्च प्रभार देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी बनाया गया था, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश शासन प्रदेश के पुलिस विभाग में उच्च प्रभार सौंपकर अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान कर रहा है, इसके लिए शासन ने बाकायदा एक नीति बनाई है जिसके नियमों के आधार पर पुलिस कर्मचरियों और अधिकारियों को उनके पद से एक पद ऊपर का प्रभार सौंपा जा रहा है।

इंस्पेक्टर से बनाये गए थे DSP 

शासन ने पिछले दिनों आदेश जारी कर पुलिस इंस्पेक्टर्स को उच्च प्रभार सौंपते हुए उन्हें उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी बनाया था लेकिन अब पुलिस मुख्यालय भोपाल ने इस आदेश को रद्द कर दिया है और प्रमोट किये गए अधिकारियों को  उनके मूल पद पर वापस भेज दिया है।

इन अधिकारियों को किया रिवर्ट 

पुलिस मुख्यालय ने जो आदेश जारी किया है उसमें तहजीब काजी निरीक्षक देवास, रितेश साहू इंस्पेक्टर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर जोन, गोपाल परमार निरीक्षक अलीराजपुर, भुर सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक विदिशा और खिलावन सिंह कंवर रक्षित निरीक्षक पन्ना के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews