MP News : कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुई मौतों पर सरकार सख्त, कलेक्टर्स को दिए ये आदेश

पत्र में कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इस बात का प्रचार प्रसार किया जाये कि कुएं के अन्दर कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी जहरीली गैस होती हैं जिससे साँस लेने में तकलीफ होती है , व्यक्ति बेहोश हो जाता है और मृत्यु भी हो सकती है इसलिए कोई भी व्यक्ति कुएं के अन्दर नहीं जाये। 
MP News : कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुई मौतों पर सरकार सख्त, कलेक्टर्स को दिए ये आदेश

MP News : पिछले दिनों प्रदेश में कुएं की जहरीली गैस से दम घुटने से हुई  8 मौतों ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं , कुछ लोग इसके लिए स्थानीय लोगों को जिम्मेदार मान रहे हैं और कुछ लोग लोगों में जागरूकता की कमी को दोष दे रहे हैं इस बीच इन अप्रत्याशित घटनाओं को लेकर अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को एक पत्र जारी किया है।

शासन ने कलेक्टर्स को कुएं की जहरीली गैस के प्रति  जागरूक करने के निर्देश दिए 

राहत आयुक्त मप्र के कार्यालय से एक पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टर्स के नाम जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि पिछले दिनों 25 जुलाई को कटनी और कल शुक्रवार 2 अगस्त को कटनी में हुई घटनाएँ ह्रदय विदारक हैं , दोनों ही घटनाओं में कुएं की जहरीली गैस से दम घटने के कारण लोगों की मौते हुईं हैं। पत्र में कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इस बात का प्रचार प्रसार किया जाये कि कुएं के अन्दर कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी जहरीली गैस होती हैं जिससे साँस लेने में तकलीफ होती है , व्यक्ति बेहोश हो जाता है और मृत्यु भी हो सकती है इसलिए कोई भी व्यक्ति कुएं के अन्दर नहीं जाये।

छतरपुर में कुएं में गिरा हथोडा उठाने में चार लोगों ने गंवाई अपनी जान 

आपको बता दें कि कल शुक्रवार 2 अगस्त को छतरपुर में कुएं में गिरा हथोडा उठाने गए एक ग्रामीण की मौत हो गई और फिर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कुल लोगों की मौत हो गई, सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा था –  छतरपुर जिले के कुर्राहा गांव में बसीर खान के निजी कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से चार अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति।

कटनी में सबमर्सिबल मोटर पंप लगते समय हुई थी चार लोगों की मौत 

इसी तरह 25 जुलाई को कटनी में चार लोगों की कुएं की जहरीली गैस से मौत हो गई थी , सीएम डॉ मोहन यादव ने इसपर दुःख जताया था और X पर लिखा था- कटनी  जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में किसान द्वारा अपने खेत के कुएँ में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में 4 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी, ॐ शांति।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews