MP News : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘मध्य प्रदेश में किसी भी तरह के अपराध को पनपने नहीं देंगे’

MP News : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘मध्य प्रदेश में किसी भी तरह के अपराध को पनपने नहीं देंगे’

Review Meeting at CM House : मुख्यमंत्री निवास में हुई शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में त्योहारों को लेकर जेएमबी और पीएफआई जैसे संगठनों और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और प्रदेश में कहीं भी कोई अवैध गतिविधियां संचालित नहीं हो, इसको लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘आने वाले त्योहारों के मद्देनजर जेएमबी और पीएफआई जैसे संगठनों पर कड़ी नजर रहेगी। कहीं से भी अवैध गतिविधियों को बिल्कुल संचालित नहीं होने दिया जाएगा। संगठित अपराध को नष्ट करेंगे। अहाते बंद मतलब बंद होने चाहिए। सोशल मीडिया पर तीखी नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी किसी प्रकार का भ्रम न फैला सके। मिलावट पर कसावट, चिटफंड पर कार्रवाई होगी। माफिया या कोई भी संगठित अपराध मध्य प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा।’ बैठक में सीएस इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी सुधीर सक्सेना सहित विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”819005485″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews