MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘ये शिवराज सरकार है, आग लगाने की मानसिकता को कर देंगे तहस-नहस’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘ये शिवराज सरकार है, आग लगाने की मानसिकता को कर देंगे तहस-नहस’

Home Minister Narottam Mishra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर उन्होने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। अब इसे लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इस बात के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करना चाहिए कि वे शांति के साथ झंडा फहरा रहे हैं। उन्होने कहा कि एक समय ऐसा था कि जब मुरली मनोहर जोशी लाल चौक पर झंडा फहराने गए थे तो रॉकेट लांचर छोड़े जा रहे थे।

वहींं इंदौर को ‘आग लगा देने’ वाले बयान पर उन्होने कहा कि ‘इंदौर हो या मध्य प्रदेश में कोई भी स्थान, ये शिवराज जी की सरकार है और यहां कानून का राज है। इस आग लगाने की मानसिकता को ही हम तहस नहस कर देंगे कि कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा और ये एक नजीर बन जाएगी। इस तरह की बात करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की गई है।’ वहीं मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ करने के फैसला का समर्थन करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि ये एक प्रशंसनीय कार्य है। इसी के साथ इंदौर में पकड़ी गई संदिग्ध युवती सोनू अंसारी के मामले में केस रजिस्टर कर सभी विषयों को जांच में लिया गया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘आरोपी महिला ने खुद अपने बयान में कहा है कि वो पीएफआई को जानकारी देती थी। उनके पास जो राशि मिली उसकी जानकारी भी मिली है और बाकी सारे विषयों पर जांच हो रही है और सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews