MP News : नरोत्तम मिश्रा ने साधा कमलनाथ पर निशाना, कहा ‘सरकार संगठन दोनों में फेल’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने साधा कमलनाथ पर निशाना, कहा ‘सरकार संगठन दोनों में फेल’

Narottam Mishra took a dig at Kamal Nath : इंदौर के बाद खंडवा जिला व ग्रामीण जिला अध्यक्षों की पहले नियुक्ति फिर उसे होल्ड करने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज किया है। उन्होने कहा कि कमलनाथ जी पहले सरकार नही चला पाए और अब संगठन नही चला पा रहे हैं। इसके बावजूद पूरी तरह विफल रहे कमलनाथ जी सीएम बनने का सपना भी कैसे देख रहे हैं, यह समझ से परे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस में इस बात पर रस्साकशी चल रह है कि सीएम कौन होगा और कमलनाथ ने खुद को स्वयंभू भावी मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है।

‘कांग्रेस में रस्साकशी’

गृह मंत्री ने कहा कि सबने देखा है कि कमलनाथ जी ने प्रदेश में 15 महीने कैसे अराजक तरीके से सरकार चलाई। उसके बाद सरकार ही गिरवा दी। सीएम के रूप में पूरी तरह विफल रहने के बाद कमलनाथ जी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अब पूरी तरह विफल हो गए हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं को ठिकाने लगाने में ही रात दिन जुटे रहने वाले कमलनाथ जी आज खुद संगठन में अलग थलग पढ़ गए हैं। स्वयंभू मुख्यमंत्री बन गए कमलनाथ जी को प्रदेश प्रभारी अग्रवाल जी, अरुण यादव, अजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने किस तरह आईना दिखाया, यह सब लोगों ने देखा है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार चलाने में पूरी तरह विफल रहने वाले कमलनाथ जी संगठन चलाने में भी फेल हो गए। इंदौर, खंडवा जिला अध्यक्ष की पहले नियुक्ति कर दी फिर उसे होल्ड कर दिया। सागर, कटनी, पन्ना, रीवा में भी नव नियुक्त जिला अध्यक्षो के विरोध ने बता दिया है कि कमलनाथ जी कि संगठन पर भी अब कितनी कमजोर पकड़ हो गयी है। उन्होने कहा कि सरकार व संगठन दोनों चलाने में विफल रहने वाले कमलनाथ जी इसके बाद भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो ये एक हास्यास्पद बात है।

[dgv_vimeo_video id=”796909544″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews