MP News : ‘बीजेपी और कांग्रेस की लूट पर रायता फैलाने आ गई है केजरीवाल की पार्टी,’ आप सांसद का मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ा बयान

MP News : ‘बीजेपी और कांग्रेस की लूट पर रायता फैलाने आ गई है केजरीवाल की पार्टी,’ आप सांसद का मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ा बयान

Aam Aadmi Party in MP : मध्य प्रदेश में चुनावी साल की हलचल शुरू हो चुकी है। दोनों प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी सक्रिय हो चुके हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी भी ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। आप सांसद डॉ. संदीप पाठक शनिवार को भोपाल प्रवास पर हैं और उनसे बात की एमपी ब्रेकिंग न्यूज के ग्रुप एडिटर वीरेंद्र शर्मा ने।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

आप सांसद संदीप पाठक ने बातचीत में बताया कि पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि ‘हमारी पार्टी का आधार हमारे मुद्दे हैं, जो जनता से जुड़े हुए हैं।’ आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, शिक्षा, गुड गवर्नेंस, भ्रष्टाचार खत्म करना, महंगाई कम करना, रोजगार के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक मध्य प्रदेश की राजनीति बीजेपी और कांग्रेस, इन दो दलों पर टिकी रही है। इस बीच ‘आप’ किस तरह खुद को जनता के बीच लेकर जाएगी। इस सवाल के जवाब में संदीप पाठक ने कहा कि अब तक यहां के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था और जनता ने इन्हें बदल बदलकर मौका दिया, लेकिन अब सभी इनसे त्रस्त हो चुके हैं।

‘बीजेपी-कांग्रेस की लूट पर फैलाएंगे रायता’

संदीप पाठक ने कहा ‘जब भी जनता ने बीजेपी या कांग्रेस को मौका दिया, उन्होने उसका दुरूपयोग किया। आज ये बताना मुश्किल है कि बीजेपी सच में बीजेपी है या कांग्रेस सच में कांग्रेस है। कौन क्या है पता ही नहीं चलता। कभी बीजेपी कांग्रेस बन जाती है और कभी कांग्रेस बीजेपी बन जाती है। ये दोनों बारी बारी से देश को लूटते हैं..अब इनकी लूट में रायता फैलाने के लिए केजरीवाल की पार्टी आ गई है।’ उन्होने कहा कि एक महीने में प्रदेश में संगठन का गठन हो जाएगा और वो मध्य प्रदेश में तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews