MP News : नेता प्रतिपक्ष करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान!

MP News : नेता प्रतिपक्ष करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (MP Assembly Winter Session) के पहले फिर से सत्र पूरा न चलने का मुद्दा गरमा गया है। विधानसभा (Vidhan Sabha) के अल्प सत्रों से दुखी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) ने विधायकों से एक अनोखी अपील कर डाली है। उन्होने कहा है कि मैं प्रदेश के विधायकों से अनुरोध करना चाहता हूं कि असत्य घोषणाओं करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का सम्मान करना चाहिए और मैं भी इस सम्मान में सहभागी रहूंगा।

Reservation: EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र के निर्णय पर लगाई मुहर, मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

गोविंद सिंह ने कहा कि ‘मैंने आम जनता के बीच घोषणा की थी कि वर्षाकालीन सत्र में हम सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे और उसका हिसाब किताब रखेंगे। इससे बीजेपी सरकार भयभीत हो गई कि उनके घोटाले प्रदेश की जनता के सामने आ जाएंगे इसीलिए उन्होने सत्र छोटा रखा और प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया ताकि विपक्ष को बोलने का अवसर न मिले और उनके कारनामे न खोले जा सके।’ इसके बाद गोविंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार हर समस्या का निदान करने के बारे में घोषणा करते हैं, मैं विधायकों से अनुरोध करता हूं कि ऐसे मुख्यमंत्री को असत्य घोषणाएं करने के लिए सम्मान किया जाए और इसमें मैं भी शामिल रहूंगा।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी के 18 साल में एक भी विधानसभा सत्र पूरा नहीं चल सका है। बता दें कि विधानसभा मानसून सत्र केवल पांच दिन का था लेकिन फिर उसे ढाई दिन में ही खत्म कर दिया गया था। उस समय भी विपक्ष ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी और अब शीतकालीन सत्र से पहले एक बार फिर गोविंद सिंह इस मुद्दे को लेकर सामने आ गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”767978897″]

[dgv_vimeo_video id=”767979007″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews