MP News : 25 अगस्त को मध्य प्रदेश के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर, बैठकों का दौर जारी

MP News : 25 अगस्त को मध्य प्रदेश के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर, बैठकों का दौर जारी

MP employees strike on August 25 : 25 अगस्त को मध्य प्रदेश के कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। अपनी 39 सूत्रीय मांगों के साथ ये एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ मोर्चा एवं 6 संगठनों के आह्वान पर होने वाली हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग का दौर जारी है।

क्या हैं प्रमुख मांगें

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में प्रदेश के लिपिक कर्मचारियों को 2400–2800–3200 के स्थान पर मंत्रालय के समान 2800 3600 4200 ग्रेड पे का लाभ देने की मांग शामिल है। इसी के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धारा 49 से छूट देने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि से ही महंगाई राहत देने और पूर्व का बकाया भी प्रदान करने की मांगें प्रमुख रूप से शामिल है। वहीं वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता, सातवां वेतनमान केंद्र अनुसार किए जाने, 11 साल से वाहन एवं मकान किराए भत्ते में वृद्धि नहीं हुई है..उसमें वृद्धि करने, महंगाई भत्ते की बकाया राशि खातों में जमा करने, कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पूर्व की भांति की जाने, 2 वर्ष बाद पूरा वेतन प्रदान करने, सीपीसीटी का बंधन समाप्त करने, आउटसोर्स प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति पर कर्मचारियों को रखने की मांगें भी शामिल हैं।

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ मोर्चा एवं 6 संगठनों के आह्वान पर हड़ताल

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ते का बकाया एरियर देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 4% महंगाई राहत, पुरानी पेंशन बहाल करने, लिपिकों के ग्रेड पे में विसंगति को दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदनाम देने, वाहन चालकों की भर्ती एवं टैक्सी प्रथा खत्म करने, सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता देने, सीपीसीटी खत्म कर आउटसोर्स प्रथा बंद करने, शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने, स्थाई कर्मियों को नियमित करने, कर्मचारियों की पदोन्नति करने, धारा 49 समाप्त करने पेंशन हेतु अंशदायी पेंशन की गणना 25 वर्ष करने, आंगनवाड़ी अंशकालीन,स्टेनोग्राफर,जिला न्यायालय,राजस्व कर्मचारियों की मांगों सहित 39 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ मोर्चा एवं 6 संगठनों के आह्वान पर 25 अगस्त को सभी कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे।

गेट मीटिंग का दौर 

सामूहिक अवकाश हड़ताल को लेकर लोक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास, जिला न्यायालय, नगरीय प्रशासन विभाग, सतपुड़ा भवन, पशुपालन संचालनालय, नापतौल विभाग, शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय, खाद्य एवं औषधि नियंत्रक विभाग, उद्योग विभाग में गेट मीटिंग कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर हुई सभा को मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के महेंद्र शर्मा, वाहन चालक कर्मचारी संघ के साबिर खान, प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी, जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, निगम मंडल के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी, लोक निर्माण विभाग लिपिक संघ के अध्यक्ष रत्नेश सौंधिया ने संबोधित करते हुए 25 अगस्त को आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews