MP News : मध्य प्रदेश सरकार देगी वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगना पुरस्कार, सीएम शिवराज की घोषणा

MP News : मध्य प्रदेश सरकार देगी वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगना पुरस्कार, सीएम शिवराज की घोषणा

CM Shivraj announced the awards : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में ‘वॉटर विजन 2047’ में सम्मिलित होने आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रह्लाद पटेल और विभिन्न राज्यों के जल मंत्रियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह स्थान सदैव वॉटर विजन के संकल्पों की याद दिलाता रहेगा। इसलिए हमने इस स्थान को ‘वॉटर विजन पार्क’ नाम दिया है।

मध्य प्रदेश में मिलेंगे ये पुरस्कार

सीएम ने कहा कि यह उद्यान और आज का पौधरोपण नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होने कहा कि ‘जब किसी कार्य से आमजन जुड़ जाए तो उसे सफलता मिलती है। लोगों के स्वभाव में वृक्षारोपण शामिल हो, यह आवश्यक है। जब जनता के मन में बात बैठ जाती है तो उसे साकार होने में देर नहीं लगती। मैं जल सम्मेलन में पधारे सभी माननीय मंत्रीगण व जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा इसकी स्वच्छता के लिए कार्य करने वाले समस्त साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही पौधरोपण के पुनीत संकल्प को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हूं।’

भोपाल में ‘वॉटर विजन 2047’

बता दें कि भोपाल में गुरूवार को दो दिवसीय ‘वॉटर विजन 2047’ की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह, सीएम शिवराज सिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित अलग अलग राज्यों के जल मंत्री शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि ‘जल संरक्षण के लिए वॉटर विजन@2047 अगले 25 वर्षों की अमृत यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम है।’ इसी अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि उनके प्रतिदिन एक पेड़ लगाने के संकल्प अंतर्गत कहा शुक्रवार को सभी अतिथियों के साथ पौधारोपण किया जाएगा और इस गार्डन को वाटर विजन गार्डन नाम देंगे। उन्होने कहा कि जल संरक्षण और पौधारोपण एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इसके लिए सभी को प्रेरित करना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews