
Good Governance Index : भारत सरकार द्वारा सुशासन के क्षेत्र में रैंकिंग के आधार पर मध्य प्रदेश को पहला और दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार ने सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स में प्रदेश ने ये उपलब्धि हासिल की है। सुशासन को मापने के चार आयाम होते हैं और उनमें से एक में मध्य प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं बाकी में नंबर दो पर है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मुझे प्रसन्नता है कि सुशासन के क्षेत्र में भारत सरकार की रैंकिंग के आधार पर जो चार आयाम हैं उनमें मध्यप्रदेश शीर्ष स्थान पर है। मध्यप्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ।’बता दें कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया था और इस दौरान जिलों में कलेक्टर द्वारा ऑन द स्पॉट सुनवाई की गई। समस्याओं के त्वरित निराकरण, अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने सहित कई कार्य किए गए। मुख्यमंत्री का कहना है कि गुड गवर्नेंस के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश में सुशासन प्रबंधन के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भी खोला गया है।
मुझे प्रसन्नता है कि सुशासन के क्षेत्र में भारत सरकार की रैंकिंग के आधार पर जो चार आयाम हैं उनमें मध्यप्रदेश शीर्ष स्थान पर है। मध्यप्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ। : मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/8oFov5cFXm
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 28, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

