MP में बारिश को लेकर अलर्ट, सुरक्षित रहें, किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1079 पर करें कॉल

देश के कई हिस्सों में मुसीबत की बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सतर्क रहना ज़रूरी है। बरसात में किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए पहले से कुछ सावधानियाँ रखें। वहीं, किसी आपदा में फँसने पर इस नंबर पर संपर्क करने से सहायता मिल सकती है।
Rain

For emergency contact toll free number : देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। अतिवृष्टि, बाढ़ और भूस्खलन के कारण केरल के वायनाड, उत्तराखंड और हिमाचल में सैंकड़ों लोगों की जान चली गई है वहीं अब भी कई लोग फँसे हुए हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इनमें मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है।

टोल फ़्री नंबर से मिलेगी सहायता 

बारिश के मौसम में सावधानी रखने के लिए सरकार बार बार लोगों को आगाह कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ़्री नंबर 1079 जारी करते हुए कहा गया है कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति में फँसने पर यहाँ संपर्क कर सहायता मांगी जा सकती है। इसके अलावा आंधी तूफान, रेल या सड़क दुर्घटना, भूकंप, आगजनी, रासायनिक-गैस रिसाव जैसी आपदा में फँसने पर भी इस नंबर पर फ़ोन कर मदद मिल सकती है। इसके तहत आपात स्थिति में सहायता के लिए प्रदेशभर में होमगार्ड्स, वालेंटियर और वाहनों की तैनाती की गई है।

बारिश में इन बातों का रखें ख़याल 

सरकार द्वारा बारिश या बाढ़ में सुरक्षित रहने के लिए गाइडलाइन भी जारी की जा रही है। अगर आप कहीं बाढ़ वाले इलाक़े में फँस जाते हैं तो कोशिश कीजिए कि पानी से जितना संभव हो दूर रहें। ऐसे में बिजली के खंभों और तारों से भी दूरी बनाए रखें। आपातकालीन संपर्क के लिए अपना मोबाइल फ़ोन चार्ज रखें और नेटवर्क इशू होने पर एमएमएस से संपर्क करें। अपने ज़रूरी काग़ज़ात और अन्य डॉक्यूमेंट्स वॉटरप्रूफ़ बैग्स में सँभालकर रखें। मौसम की ताज़ा स्थिति के बारे में अपडेट रहें। मवेशियों और अपने पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए उन्हें बांधकर न रखें। इसी के साथ अपने साथ एक मेडिकल किट भी ज़रूर रखें और बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं का विशेष ख़्याल रखें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews