MP News : राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई, सीएम डॉ मोहन यादव बोले, उम्मीद है ये अपने दायित्वों, कर्तव्यों को निभाएंगे

सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि आज सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई गई है, उम्मीद है शासन की भावना के अनुसार वे अपने दायित्वों और  कर्तव्यों को निभाएंगे।
oath

MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को आज शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया।

विजय यादव मुख्य सूचना आयुक्त, वंदना गांधी, उमाशंकर पचौरी, ओंकार नाथ राज्य सूचना आयुक्त बने  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी और ओंकार नाथ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई 

मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि आज सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई गई है, उम्मीद है शासन की भावना के अनुसार वे अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निभाएंगे, सीएम डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की भी प्रदेश वासियों को बधाई दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews