MP News : नरोत्तम मिश्र का कांग्रेस पर तंज, कहा ‘आपकी जलन के लिए तो बरनोल ही भेजना होगा’

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra took a jibe at the Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। इसके बाद मस्क ने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया और कहा कि टेस्ला भारत में बड़े स्तर पर निवेश करेगी। एलन मस्क के इस बयान के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘कांग्रेस वालों आज तो आप की चिड़िया उड़ गई होगी.. ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ही मोदीजी की तारीफ कर दी। समूचा विश्व आज मोदी जी के सम्मान में खड़ा है। यह होती है हर भारतीय के वोट की ताकत और यह होते हैं वैश्विक नेता। इससे आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। एक आपके नेता है जब विदेश गए तो कोई ऐसा दिन नहीं था जब भारत की छवि गिराने का प्रयास न किया हो। मोदीजी की यात्रा पर कांग्रेस के नेताओं ने जो प्रतिक्रिया व्यक्त की है..स्पष्ट दिख रहा है कि जल कर बोल रहे हैं। और इस जलन के लिए को बरनोल ही भेजा जा सकता है।’

वहीं योग दिवस पर भी उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुबह से कांग्रेस का एक भी नेता कहीं योग करता हुआ नहीं दिखा है। ये लोग पाखंड कर रहे हैं इन्हें भारतीय संस्कृति से एलर्जी है। गीता प्रेस को गांधी शांति सम्मान देने पर दिग्विजय सिंह की आपत्ति पर गृहमंत्री ने कहा कि ‘शांति पुरस्कार गीता प्रेस को मिला है तो दिग्विजय सिंह को आपत्ति होगी क्योंकि वो शांतिदूत जाकिर नाइक को मानते हैं, वो चाहते हैं कि ISI,PFI को शांति सम्मान मिले।’ वहीं अमित शाह के एमपी दौरे को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने कश्मीर से धारा 370 समाप्त की, एक ऐसा व्यक्ति जिसने कश्मीर को आजाद किया, जो रात दिन भारत की सेवा में लगे रहते हैं वह एमपी के बालाघाट आ रहे हैं..ऐसे व्यक्ति के सम्मान के लिए लोग पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”838189538″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews