MP News : नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा ‘कमलनाथ जी को दुबई जाना था इसलिए विधानसभा नहीं चलने दी’

MP News : नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा ‘कमलनाथ जी को दुबई जाना था इसलिए विधानसभा नहीं चलने दी’

MP Politics : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। विधानसभा मानसून सत्र का कार्यवाही दो दिन में खत्म होने के लिए उन्होने कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया। वहीं कांग्रेस की ‘आदिवासी सम्मान यात्रा’ पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कि जनता कांग्रेस की असलियत अच्छी तरह जानती है और अब वो किसी छलावे में नहीं आने वाली।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कमलनाथ जी को दुबई जाना था, इसलिए विधानसभा का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा दिया। सत्र पांच दिन चलना था, इनके दुबई जाने के टिकट हो गए थे इसलिए विधानसभा नहीं चलने दी और कमलनाथ जी दुबई चले गए।’ उन्होने कहा कि कमलनाथ को विधानसभा से ज्यादा अपने बिजनेस की चिंता थी। कांग्रेस प्रदेश के 17 जिलों की 36 विधानसभाओं में आदिवासी यात्रा निकालने वाली है। इसे लेकर उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने आदिवासी नेताओं का सम्मान नहीं रखा। आदिवासी अच्छी तरह से कांग्रेस की मानसिकता जानते हैं और इसका जवाब वो अच्छी तरह से देंगे।

कमलनाथ पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि ‘कमलनाथ जी ने 15 महीने में रोजगार नहीं दिया और अब बेरोजगारी पर ट्वीट कर रहे हैं।’ वहीं देवास में टीआई राजाराम वास्कले को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि जनहित में अपने प्राण गंवाने वाले शहीद की की शहादत को नमन करता हूं। उन्होने खाकी का सम्मान बढ़ाया है और मुख्यमंत्री ने परिवार को 1 करोड़ रूपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।  सरकार उनके परिवार को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगी। वंदे भारत ट्रेन में आग लगने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी डीआरएम से बात हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और एक बार फिर ट्रेन की जांच की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”845830383″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews