MP News : नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज, कहा ‘दिमाग में बैठ गई है अखंड ठंड’

MP News : नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज, कहा ‘दिमाग में बैठ गई है अखंड ठंड’

Narottam Mishra on Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कौरव-पांडव को लेकर दिए बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा है कि ठंड उनके दिमाग में बैठ गई है इसीलिए वो कुछ भी अनाप शनाप बोल रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने एक बयान में आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा था कि 21वीं सदी के कौरव हाफ पेंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लेकर चलते है और शाखा लगाते हैं।

इस लेकर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘पता नहीं बाबा कौन सी महाभारत पढ़ आए हैं। भारी सर्दी में टी शर्ट पहनकर घूम रहे राहुल बाबा के लिए मैंने पहले ही कांग्रेसियों से कहा था कि कोई तो उन्हें बता दे कि सर्दी आ गई है। लेकिन किसी कांग्रेसी ने उन्हें बताया नहीं। नतीजा सामने है..अब अखण्ड ठंड उनके दिमाग पर बैठ गईं है। इसी का असर है कि उन्हें यही पता नहीं कि वह बोल क्या रहे है। अभी कौरवों को निकर पहने बता रहे हैं फिर पांडवों को टी शर्ट में बताएंगे। लगता है कोई इटालियन संस्करण पढ़ लिया है इन्होने महाभारत का।’ गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को राहुल बाबा को इतना धर्मिक ज्ञान लेने से रोकना चाहिए। नही तो वह तपस्वी, योद्धा ओर महात्मा तो वह बन ही चुके हैं कहीं इससे आगे जाकर संन्यासी न बन जाएं। ऐसा हो गया तो कांग्रेस को भारी नुकसान हो जाएगा। कांग्रेस को अब उन्हें रोकना चाहिए।

वहीं इंदौर में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उन्होने कहा कि ये बदल रहा है मध्य प्रदेश, आ रहा है निवेश। ये समिट प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश विकास के पथ पर और तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने 1 लाख से अधिक नौकरियां स्वयं की निकाली है। हर महीने में एक दिन रोजगार मेला लगता है और प्रदेश में निवेश को लेकर वातावरण भी बहुत अच्छा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 90 से ज्यादा बड़े उद्योगपति और 300 से ज्यादा उद्योंगो के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”788184818″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews