MP News : SI से कार्यवाहक इंस्पेक्टर बने पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना, आदेश जारी

Promotion news

MP News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय लगातार तबादले और क्रमोन्नति आदेश जारी कर रहा है, पिछले दिनों विभाग ने कई क्रमोन्नति आदेश जारी किये जिसमें उच्च पर पर कार्यवाहक बनाये जाने के आदेश शामिल हैं, इसी क्रम में पीएचक्यू ने उप निरीक्षकों को कार्यवाहक इंस्पेक्टर के पद पर क्रमोन्नति दी जिसके बाद 18 अधिकारियों को विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश के बाद इन कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स ने अपनी अपनी इकाई में आमद दे दी है जिसके बाद विशेष शाखा ने इन्हें इनके पूर्व पदस्थापना वाले स्थान से कार्यमुक्त किये जाने के आदेश दिए हैं।

18 पुलिस अधिकारियों को जिला विशेष शाखा भेजा  

जिन उप निरीक्षकों को कार्यवाहक इंस्पेक्टर बनाया गया है उनमें ब्रजभान सिंह को जबलपुर से कटनी, सुलोचना कुमारी गहलोद को खंडवा से हरदा, चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान को भिंड से भिंड, कोमल परिहार को शिवपुरी से श्योपुर, धर्मज्ञ नंदन बोहरे को पीटीएस तिघरा ग्वालियर से दतिया, ऋतु चौहान को मुरैना से छतरपुर, ज्योत्सना वर्मा को शिवपुरी से ग्वालियर, त्रिवेणी राजपूत को बड़वानी से देवास, सुरेन्द्र सिंह बघेल को बडवानी से इंदौर, सुखदेव मुजाल्दे को इंदौर से खरगौन, रेखा वास्के को बडवानी से बडवानी, आशा बामनिया को बडवानी से धार, तिलक कारोले को इंदौर से इंदौर, अमृत लाला गवरी को इंदौर से रतलाम, सोनाली जैन को दमोह से टीकमगढ़, बाबूलाल कुमरावत को इंदौर से अलीराजपुर , सीमा शर्मा को इंदौर से मंदसौर और रविता चौधरी को शाजापुर से शाजापुर जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews