MP News : मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 12 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया है कि रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति और उनका प्रशिक्षण 2 जुलाई 2024 तक किया जाएगा।
voter list

MP News : मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची एक जनवरी 2024 की संदर्भ तारीख के आधार पर बनाई जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 सितंबर 2024 को होगा।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम 

  • राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया है कि रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति और उनका प्रशिक्षण 2 जुलाई 2024 तक किया जाएगा।
  • मतदान केंद्रों का युक्ति-युक्तिकरण का प्रस्ताव तैयार कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 4 जुलाई तक दिया जाएगा।
  • फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 19 जुलाई को किया जाएगा।
  • प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपत्ति 19 जुलाई से 2 अगस्त तक लिए जाएंगे।
  • प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 9 अगस्त है।
  • फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 सितंबर 2024 को किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश  

निर्वाचन आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews