MP News : हिजाब के समर्थन में आये ये IAS अधिकारी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

MP News :  हिजाब के समर्थन में आये ये IAS अधिकारी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिजाब या नकाब को लेकर उठे विवाद (controversy over hijab or niqab) के बाद मध्य प्रदेश (MP News) सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यहाँ पर हिजाब या नकाब पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है, इस बीच एक IAS अधिकारी भी हिजाब के समर्थन में आ गए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज़ खान (IAS Niyaz Khan) ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करते हुए लिखा है – हिजाब या नकाब पर इतनी कंट्रोवर्सी क्यों? कोरोना हमें इसका महत्त्व समझा चुका है कि हिजाब या नकाब हमारे जीवन की सुरक्षा करता है।

ये भी पढ़ें – MP Electricity : बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, इस नवीन तैयारी में विद्युत विभाग

IAS नियाज़ खान ने आगे लिखा – हिजाब हमारे जीवन की सुरक्षा करता है साथ ही ये हमें प्रदूषण से भी सुरक्षित रखता है। इसलिए हिजाब को प्रोत्साहित करें जिससे लोग कोरोना और वायु प्रदूषण से सुरक्षित रह सकें।

ये भी पढ़ें – सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, यहाँ लगेंगे रोजगार मेले

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews