MP News: लापरवाही पर 2 अधिकारी निलंबित, सीईओ समेत 71 को नोटिस, 980 कर्मचारी बर्खास्त

up new today

MP Suspend Notice News: मध्य प्रदेश में लापरवाही पर एक्शन का दौर जारी है। आए दिन सरकारी कामों में लापरवाही बरतने और अनुपस्थित रहने के चलते कर्मचारियों अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने कार्य में लापरवाही बरतने और बगैर सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर विजयराघवगढ़ के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भागवत प्रसाद द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी और निलंबन के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुख्यालय विजयराघवगढ़ रहेगा।

सीईओ को नोटिस जारी

जबलपुर हाई कोर्ट ने पूर्व आदेश की नाफरमानी के रवैये को गंभीरता से लेकर जिला पंचायत, रीवा के सीईओ स्वप्निल बानखेड़े को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अवमानना याचिकाकर्ता रीवा निवासी अरविंद मिश्रा की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार शुक्ला ने पक्ष रखा।अवमानना याचिकाकर्ता ग्राम पंचायत सचिव है।

टीआई पर भी गिरी गाज

बैतूल जिले के झल्लार और उसके बाद चोपना थाने में पदस्थ रहे टीआई दीपक पराशर को आईजी नर्मदापुरम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पराशर पर एक दंपत्ति से 40 हजार रु की रिश्वत लेने का आरोप है। पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम ज़ोन, नर्मदापुरम द्वारा दिए गए निर्देशानुसार निरीक्षक दीपकर पारासर तत्कालीन थाना प्रभारी झल्लार हाल थाना प्रभारी, चोपना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र , बैतूल संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में निरीक्षक दीपक पारासर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा और रक्षित केन्द्र , बैतूल की नियमित सभी गणनाओं में उपस्थित रहेंगे।

980 कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

  • मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी ने ह़ड़ताल पर जाने वाले आउट सोर्स और संविदा कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 980 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।इसमें बैतूल जिले में हड़ताल पर गए 108 आउटसोर्स कर्मचारियों और 16 संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी करके कार्रवाई की जद में लिया गया है। 25 हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
  • कंपनी ने तत्काल कार्रवाही करते हुए हड़ताल पर गए संविदा,आउटसोर्स और परमानेंट कर्मचारियों में से 980 आउटसोर्स कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह वो कर्मचारी है जो हड़ताल में शामिल हुए थे। निलंबन की कार्रवाई के दायरे में आए कर्मचारियों में मीटर रीडर से लेकर लाइनमैन और आफिस स्टाफ तक शामिल है
  • मुरैना में बिजली कंपनी के उपमहाप्रबंधक सभी 70 कर्मचारियों को तीन दिन में काम पर वापस न आने पर सेवा समाप्ति के नोटिस जारी कर दिए है। जिसमें स्पष्ट बताया गया है कि कंपनी के नियमों के मुताबिक यहां कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews