
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज बीजेपी का एक दिवसीय आईटी और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। बीजेपी के IT और सोशल मीडिया के सुघोष का उद्घोष करते हुए प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने ये क्रांतिकारी अभियान अपनाया है क्योंकि एक बड़ी ताकत जो जमीन पर कार्यकर्ताओं ने खड़ी की है। आईटी टीम और पारंगत हो इसीलिए ये प्रशिक्षण कराया जा रहा है।’
National Education Day 2022 : शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आज़ाद का महत्वपूर्ण योगदान
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘हर बूथ और मंडल के कार्यकर्ताओं को आज प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीजेपी एक ऐसा राजनीतिक दल है जोकि हमेशा रिवोल्यूशनरी काम करता है। सोशल मीडिया की कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर इसे लेकर काम करेंगे। ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने बड़ी ताक़त के रूप में पार्टी को खड़ा किया है और 2023 की महाभारत का उद्घोष हो गया है। हमें विश्वास है कि हर नौजवान प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाएगा। ये पूरे प्रदेश के नौजवानों का शंखनाद है और कल्याण की योजनाओं से लेकर हर योजना को जनता तक पहुँचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे। कांग्रेस पार्टी सभी जगह नकारात्मकता फैलाने का काम कर रही है उसी नकारात्मकता को मिटाने के लिए BJP की नौजवानों की टीम तैयार हो रही है।’ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में अपनी बात को कहना, अपने विषयों का सकारात्मकता के साथ प्रसार करने में यूथ की अहम भूमिका होगी।
[dgv_vimeo_video id=”769776363″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

