MP News : कांग्रेस की तरफ से कौन होगा CM फेस, कमलनाथ ने दिया जवाब

MP News : कांग्रेस की तरफ से कौन होगा CM फेस, कमलनाथ ने दिया जवाब

CM Face of Congress in MP : कमलनाथ कांग्रेस की तरफ से भावी मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे…पिछले कुछ समय से ये वाक्य कई तरह से कहा गया है। सवाल के रूप में, कटाक्ष के रूप में और संदेह के रूप में भी। लेकिन अब कमलनाथ ने खुद ही इस सवाल का जवाब दे दिया है। उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा..साथ ही ये भी कहा कि अब मध्यप्रदेश का हर वर्ग उन्हें अच्छे से जानता है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा..पिछले कुछ समय से ये सवाल उठने लगे हैं जब दिल्ली में राहुल गांधी इस सवाल को टाले हुए नजर आए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस की पहले से मुख्यमंत्री घोषित करने की परंपरा नहीं है। जिसे जनता चुनेगी, वही चेहरा होगा। इसके बाद से ये सुगबुगाहट होने लगी कि अब तक मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर पोस्टर बैनर विज्ञापन पर कमलनाथ को भावी सीएम बताने के बाद क्या पार्टी के भीतर इस बात पर किसी तरह का मतभेद है। आखिर क्या कारण है कि दिल्ली से लेकर भोपाल तक कोई भी कांग्रेस की तरफ से सीएम-फेस के लिए अब कमलनाथ का नाम नहीं ले रहा या साफ साफ कुछ भी नहीं कह रहा है। क्या इसे लेकर कोई संशय है और कांग्रेस की तरफ से कोई नया चेहरा पेश किया जाएगा।

इस बात का जवाब अब कमलनाथ ने स्वयं दे दिया है। उन्होने कहा कि ‘पार्टी के सब लोगों ने जो बयान दिए हैं, वो सबने सुना है। इसमें कौन सी बेचैनी है। अंत में वो चेहरा होगा जिसको जनता स्वीकार करेगी।’ उन्होने कहा कि ‘मैं मई 2018 में अध्यक्ष बना था, नवंबर में चुनाव था। मध्यप्रदेश के ज्यादातर लोग मुझे जानते नहीं था। आज वो स्थिति नहीं है। मध्यप्रदेश का हर वर्ग कमलनाथ को पहचानता है।’ इस तरह इशारों-इशारों में उन्होने कह दिया कि अब भी वो ही कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं और अब प्रदेश में भी लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। इसी के साथ उन्होने ये विश्वास भी जताया कि जब सभी लोग कह रहे हैं कि वही चेहरा होगा जिसे जनता स्वीकार करेगी तो जनता अब उनके साथ है और उन्हें अच्छे से जानती है। बता दें कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं के अलग अलग बयानों के बाद बीजेपी लगातार कमलनाथ पर हमलावर है और कह रही है कि उन्हें उनकी पार्टी ने ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार होने से नकार दिया है। लेकिन अब कमलनाथ ने ये कह दिया है कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है और इस सवाल पर बेचैन होने की भी कोई वजह नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”833614780″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews