मप्र के लोगों को भी मिले दूसरे राज्यों की तरह सुविधा, पूर्व मंत्री ने CM को लिखा पत्र

मप्र के लोगों को भी मिले दूसरे राज्यों की तरह सुविधा, पूर्व मंत्री ने CM को लिखा पत्र

भोपाल| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है| जिसमे उन्होंने कोरोना महामारी के बीच प्रदेश के लोगों को अन्य राज्यों की तरह राहत देने की मांग की है| पत्र में उन्होंने आम लोगों, कोरोना वारियर्स, किसानों को इस संकट काल में राहत पहुंचाने की बात कही है|

पूर्व मंत्री ने पत्र में सुझाव दिया है कि सभी प्राइवेट एवं शासकीय व्यवसायिक एवं आवासीय भवनों के मकानों के किराए 6 माह तक नहीं दिए जाएं ऐसा दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है, मध्य प्रदेश सरकार भी आदेश जारी करें। आरबीआई ने भी ईएमआई स्थगित कर दी है। वहीं उन्होंने सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों की फीस तीन महीने की माफ़ करने की मांग की है| इसके अलावा छह माह के लिए बिजली बिल एवं पानी बिल एवं प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लिया जाए| वहीं उन्होंने 4 जून तक रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स आदि स्थगित करने की बात कही है|

सीएम को लिखे पत्र में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मांग की है कि डॉक्टर नर्स पुलिस एवं जिला प्रशासन व अन्य शासकीय अमला जो लगातार 24 घंटे जन सेवा में लगे हैं उनका वेतन दोगुना किया जाए यह हरियाणा सरकार ने भी किया है| वहीं हर क्षेत्र में चिन्हित गेहूं आटा चक्की को कार्य करने की अनुमति दी जाए| गेहूं की खरीदी किसानों को खेत से हो और बोनस 160 रुपए प्रति क्विंटल 1 अप्रैल से कमलनाथ जी की सरकार ने किसानों के खाते में डालने के आदेश दिए थे पूरा किया जाए। कृषि उपज मंडी में व्यापार की अनुमति किसानों व्यापारियों के अनुबंध पत्र के आधार पर जल्द शुरू हो|

उन्होंने मांग कि है कि मध्य प्रदेश सरकार को किसानों के सहकारी समितियों के खातों की वसूली स्थगित करते हुए उनको 3 साल के लिए कन्वर्शन में डाल दिया जाए और किसान की केसीसी का नवीनीकरण कर दिया जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews