VIDEO: फिर CM बनने की दुआ पर दिग्विजय सिंह बोले- अब अरूण जैसे नये लड़के

digvijay singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की सियासत (MP Politics) में हलचल का दौर जारी है। आगामी चुनावों की दस्तक के पहले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। अपने बयान में इशारों ही इशारों में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव (Arun Yadav) को मुख्यमंत्री बनने का मौका देने की बात कही है।इधर, बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने उनके इस बयान पर चुटकी ली है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

दरअसल, अपने राजनीतिक बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों खरगोन और बुरहानपुर के दौरे पर निमाड़ क्षेत्र में है।इस दौरान गुरुवार रात को खंडवा जिले के ग्राम भोजा खेड़ी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के आमंत्रण पर दरगाह चादर चढ़ाने पहुंचे और जैसे ही चादर चढ़ाकर बाहर निकलने लगे तो एक कार्यकर्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजा साहब के लिए दुआ करें की वह फिर मुख्यमंत्री बन जाए। इस पर दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब किसी युवा को मौका मिलना चाहिए जो हमारे साथ है, तभी सभी ठहाके लगाने लगे और अरुण यादव भी हंसते नजर आए ।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: 290 अलग-अलग पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

दिग्विजय सिंह  के साथ अरूण यादव की मौजूदगी और मुख्यमंत्री बनने के मौके को लेकर दिए गए इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।उनके इस बयान से साफ हो गया है कि वे उम्र दराज नेताओं की बजाय युवा को मुख्यमंत्री बनना देखना चाहते है। इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से समय समय पर सामने आती नाराजगी और अनबन से जोड़कर देखा जा रहा है। वही युवाओं को सीएम चेहरा बनाने की दिशा में बयान के मायने यादव ही नहीं उनके बेटे और युवा कांग्रेस विधायक जयवर्धन के लिए भी कवायद की ओर पहला कदम माना जा सकता है।

बीजेपी ने ली चुटकी

बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने ट्वीट करके लिखा है कि दिग्विजय सिंह ने जेब में “लोली-पॉप” भरकर घूमना शुरू कर दिया है …. इसी क्रम में अरुण यादव को उन्होंने बुरहानपुर की दरगाह पर मुख्यमंत्री बनाने की एक “लोली-पॉप” उछाली है ..देखते हैं आगे क्या होता है !वही इस ट्वीट को #Digvijay_singh #Arun_Yadav #Congress के साथ शेयर किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews