रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, MP से शुरू हुई ये स्पेशल ट्रेनें, इन जिलों को लाभ, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, जानें भारत गौरव ट्रेन पर भी अपडेट

Indian railways

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल-मई में 4 समर स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। गाड़ी नंबर 01431 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और आज 22 अप्रैल से ट्रेन नंबर 01432 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल शुरू हो गई है। इसका लाभ सतना, कटनी, भोपाल, इटारसी ,जबलपुर और खंडवा समेत 1 दर्जन जिलों को मिलेगा। असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता कर सकते हैं।

एमपी से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर 01431 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 21 अप्रैल से शुरू हो गई है जो 16 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे स्टेशन से 16.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 3.55 बजे इटारसी पहुंचकर, 4.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 5.40 बजे भोपाल पहुंचकर, 5.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 7.58 बजे बीना पहुंचकर, 8.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, 21.00 बजे (शनिवार को) गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
  2. ट्रेन नंबर 01432 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज 22 अप्रैल 2023 से 17 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 23.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 13.25 बजे बीना पहुंचकर, 13.30 बजे बीना से प्रस्थान कर, 16.10 बजे भोपाल पहुंचकर, 16.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 18.10 बजे इटारसी पहुंचकर, 18.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 07.15 बजे (सोमवार को) पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
  3. रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एमपी के खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,उरई स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
  4. गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 6, 13, 20, 27 मई के अलावा 3, 10, 17 जून 2023 (शनिवार) को पुणे स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी वहां से शाम 7:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर में 12:00 बजे इटारसी आएगी। यहां से 10 मिनट बाद रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 01040 दानापुर-पुणे स्पेशल 8, 15, 22, 29 मई के साथ 5, 12, 19 जून 2023 (सोमवार) को दानापुर स्टेशन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी देर रात 1:40 बजे इटारसी आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होकर शाम 5:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। कुल 22 कोच की यह स्पेशल ट्रेन आते-जाते वक्त दोनों दिशाओं में एमपी के खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

मई में चलेगी 2 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

  1. मई में दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। पहली 16 मई से मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी।यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी।यह इंदौर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए रवाना होगी और कुल 10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कोलकाता, बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी।
  2. इसके लिए यात्रियों को 17 हजार 600 रूपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नान एसी स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।यात्रियों को स्थानीय भ्रमण के लिए नान एसी टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट से करा सकेंगे।
  3. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) पर्यटकों को इंदौर से रामेश्वरम और तिरुपति समेत पांच स्थानों पर घुमाने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 29 मई को जाएगी इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। । 9 रातों और 10 दिन के इस टूर का प्रति व्यक्ति खर्च 18700 रुपये है। जिससे रामेश्वरम सहित पांच स्थानों पर घुमाया जाएगा। 9 रात और 10 दिनों में यह टूर पूरा होगा।
  4. इंदौर से निकलने के बाद यह ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर के स्टेशनों से गुजरेगी। यहां के पर्यटक भी इस ट्रेन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। ट्रेन में सभी कोच स्लीपर श्रेणी के होंगे।
  5. यात्रा के दौरान लोगों को तिरुपति बालाजी मंदिर, पद्मावति मंदिर, रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम, कन्याकुमारी मंदिर और त्रिवेंद्रम का पद्मानाभस्वामी मंदिर घुमाया जाएगा। इस ट्रेन के संबंध में आईआरसीटीसी की वेबसाइट या इंदौर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-एक स्थित बुकिंग ऑफिस से जानकारी ली जा सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews