MP News : यात्री कृपया ध्यान दें! आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, 9 के रुट में बदलाव, 6 ट्रेनें निरस्त, देखें पूरा शेड्यूल

Indian railways

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज 10 मार्च से सतना जबलपुर कटनी अशोकनगर दमोह विदिशा सागर भोपाल और इंदौर के रास्ते 5 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। वही 6 ट्रेनें 21 मार्च तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 9 ट्रेनें 19 मार्च तक परिवर्तित रुट से चलेंगी। ट्रेनों के रूट और शेड्यूल की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  1. गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन आज 10 मार्च को डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन से 05:05 बजे प्रस्थान दूसरे दिन 04:00 बजे पटना स्टेशन पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा,बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
  2. गाड़ी संख्या 05194 पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन आज 10 मार्च को पनवेल स्टेशन से रात 10.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 8:50 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर हाल्ट करेगी। ट्रेन रात नौ बजे पनवेल स्टेशन पहुंचेगी।इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 9 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी के साथ साथ 2 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
  3. गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज 10 मार्च ( शनिवार एवं शुक्रवार) को कोटा स्टेशन से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
  4. गाड़ी संख्या 02177 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन आज 10 मार्च एवं 12 मार्च (शुक्रवार एवं रविवार) को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 02541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन आज 10 मार्च (शुक्रवार) को गोरखपुर स्टेशन से रात 8.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तीसरे दिन सुबह 7.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

6 गाड़ियां 21 मार्च तक निरस्त

  1. गाड़ी संख्या 11651/52 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से 13 से 19 तक एवं सिंगरौली से 14 से 20 मार्च तक निरस्त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22165/66 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस, भोपाल से 11, 15 एवं 18 मार्च को एवं सिंगरौली से 14, 16 मार्च और 21 मार्च को निरस्त रहेगी।।
  3. गाड़ी संख्या 22167/68 सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, सिंगरौली से दिनांक 12 मार्च और 19 मार्च 2023 को एवं निजामुद्दीन से दिनांक 13 मार्च और 20 मार्च 2023 को निरस्त रहेगी।।

9 गाड़ियों के रूट परिवर्तित

  1. गाड़ी संख्या 06623/24 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी 13 से 19 मार्च तक दोनों दिशाओं में ब्यौहारी से बरगवां के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 13025/26 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस हावड़ा से 13 को एवं भोपाल से 15 मार्च को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
  3. गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, संतरागाछी से 17 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
  4. गाड़ी संख्या 19413/14 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद से 15 मार्च को एवं कोलकाता से 18 मार्च को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
  5. गाड़ी संख्या 19607/08 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस कोलकाता से 16 मार्च को एवं मदार जंक्शन से 13 मार्च को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews