MP रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रविवार-सोमवार से चलेगी ये 5 स्पेशल ट्रेनें, 5 ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा, देखें शेड्यूल-रूट

MP रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रविवार-सोमवार से चलेगी ये 5 स्पेशल ट्रेनें, 5 ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा, देखें शेड्यूल-रूट

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। होली के मौके पर रेलवे द्वारा मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फैसला लिया गया है, जो आज रविवार और सोमवार से अलग अलग स्टेशनों से रवाना होगी।इसका लाभ इंदौर, इटारसी, मैहर,नरसिंहपुर,अशोकनगर, कटनी,सतना,सागर, दमोह, बीना और विदिशा समेत कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा।इसके अलावा ट्रेन गाड़ी 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अगले छह माह तक हरदा स्टेशन पर ठहराव लेकर चल रही है। यह रात 2.21 बजे हरदा स्‍टेशन पहुंचती है।

जानिए ट्रेनों के नाम शेड्यूल-रूट

  1. गाड़ी संख्या 02155 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज रविवार एवं 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी ।यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी जं., पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
  2. गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल आज 5 एवं 11 मार्च (रविवार एवं शनिवार) को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी।
    यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
  3. गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन आज 5 एवं 12 मार्च (रविवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
  4. गाड़ी संख्या 02179 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल 5 मार्च (रविवार) को रानी कमलापति स्टेशन से रात 9.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 7.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
    यह गाड़ी रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, मैहर, सतना पर हॉल्ट लेगी।
  5. गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर आज 5 एवं 12 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन 12:30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे।

मोहना स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें

  1. इसके अलावा गाड़ी संख्या 11125 / 1112 रतलाम-ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस का दिनांक 06.03.2023 से तथा गाड़ी संख्या 19811/19812 कोटा-इटावा-कोटा एक्सप्रेस का दिनांक 04.03.2023 से भोपाल मण्डल केमोहना स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर 6 माह के लिए ठहराव दिया किया गया है।
  2. गाड़ी संख्या 11125 रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस मोहना स्टेशन पर 04.53 पहुँचकर, 04.55 बजे गन्तव्य के लिये प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 11126 ग्वालियर – रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन मोहना स्टेशन पर 20.48 बजे पहुँचकर 20.50 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19811 कोटा- इटावा एक्सप्रेस मोहना स्टेशन पर 08.01 बजे पहुँचकर, 08.03 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 19812 इटावा – कोटा एक्सप्रेस मोहना स्टेशन पर 22.06 बजे पहुँचकर 22.08 गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews