यात्री कृपया ध्यान दें! इंदौर से चलने वाली ये 6 स्पेशल ट्रेनें फिर से बहाल, इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस में भी बदलाव, भारत गौरव ट्रेन पर अपडेट

indian railway

MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इंदौर से चलने वाली 3 स्पेशल ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। इनमें इंदौर-पुणे, इंदौर-कटरा और महू-इंदौर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। वही उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर पटरी मेंटनेंस की वजह से इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस को 1 अगस्त तक नैनी स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

इंदौर से जाने वाली ये 3 ट्रेनें बहाल

  1. हर गुरुवार को इंदौर से चलने वाली 09324 इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई से 31 अगस्त और हर शुक्रवार को पुणे से चलने वाली 09323 पुणे-इंदौर वीकली समर स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से 1 सितंबर तक चलती रहेगी।
  2. हर बुधवार को इंदौर से चलने वाली 09321 इंदौर-कटरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से 30 अगस्त तक और हर शुक्रवार को कटरा से चलने वाली 09322 कटरा-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 1 सितंबर तक चलती रहेगी।
  3.  हर शुक्रवार को इंदौर होकर चलने वाली 09343 महू-इंदौर-पटना ट्रेन 21 जुलाई से 25 अगस्त तक और हर शनिवार पटना से चलने वाली 09344 पटना-इंदौर-महू साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 26 अगस्त तक चलती रहेगी।

अब नैनी तक ही जाएगी इटारसी-प्रयागराज-छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन

उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर पटरी मेंटनेंस की वजह से इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस को 1 अगस्त तक नैनी स्टेशन तक चलाने और यहीं से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद गाड़ी संख्या 11273 इटारसी से प्रयागराज छिवकी के बीच चलने वाली ट्रेन 31 जुलाई तक प्रयागराज छिवकी की बजाय नैनी स्टेशन तक ही जाएगी। यह ट्रेन नैनी स्टेशन पर सुबह 09:55 बजे टर्मिनेट होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी से इटारसी ट्रेन 15 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाय नैनी स्टेशन से रात 9 बजे रवाना होगी।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

  1. मप्र के तीर्थ यात्रियों के लिए सावन में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रहा है।
  2. आईआरसीटीसी द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से द्वारका, शिर्डी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए ट्रेन 18 जुलाई से चलेगी। सावन में यह ट्रेन देश के सात ज्योतिर्लिंग तक की यात्रा करेगी।
  3. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी।
  4. जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिन की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिर्डी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे एवं केवड़िया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।
  5. इसके लिए यात्रियों को 19 हजार 300 रुपए प्रति व्यक्ति (इकॉनामी श्रेणी) एवं 31 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews