MP रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई नई व्यवस्था, इस तरह मिलेगा लाभ

mp Railway

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। भोपाल-लखनऊ और जबलपुर-मुंबई गरीब रथ में आरएसी खत्म कर दिया गया है। गरीब रथ ट्रेन में अब एक सीट पर दो यात्री, यात्रा नहीं करेंगे। अब केवल कन्फर्म टिकट ही मिलेगा । यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने आरएसी का अलॉटमेंट ही बंद करने का निर्णय लिया है।

दरअसल, रेल मंत्रालय ने रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) को पूरी तरह खत्म कर दिया है, ऐसे में अब भोपाल-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस में अब केवल कंफर्म टिकट पर यात्रा की जा सकेगी। इससे पहले साइड और अपर लोअर सीट को आरएसी के तहत 3 यात्रियों को अलॉट किया जाता था, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। खास बात ये है कि एडवांस रिजर्वेशन सिस्टम (एआरएस) के अनुसार यह परिवर्तन 120 दिन पहले होने वाली टिकटिंग पर लागू होगा।

मार्च तक रहेगा लागू

जबलपुर से मुंबई के बीच चलने वाली जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस नंबर 12187/88 में रेलवे द्वारा यात्रियों को बैठकर यात्रा करने की सुविधा रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन(आरएसी) को खत्म कर रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड से जारी किए गए आदेश पर 20 मार्च के बाद पालन किया जाएगा।अबतक गरीब रथ एक्सप्रेस की लोवर तथा मिडिल की 2 बर्थो पर 3 लोगों को आरएसी के तहत बिठाया जाता है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब यह लोवर और मिडिल बर्थ यात्रियों को अग्रिम आरक्षण द्वारा आवंटित की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews