MP School: निजी स्कूलों को बड़ी राहत, शिक्षा मंत्री ने जारी की आरटीई की राशि, स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी, जानें कौन से जिले ने मारी बाजी

mp school

MP School News : मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों के लिए राहत भरी खबर है।  स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इन्दर सिंह परमार आज बुधवार 9 अगस्त को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययनरत बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि सिंगल क्लिक से अंतरित कर दी है।इसके तहत प्रदेश के 18 हजार 440 निजी विद्यालयों में अध्ययनरत् लगभग 8 लाख 50 हजार विद्यार्थियों की 394 करोड 41 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति राशि अंतरित की गई है।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा  मंत्री परमार ने राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा में जिलों में संपादित किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के आधार पर समस्त 52 जिलों का सत्र 2022-23 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड एवं जिलों की वार्षिक रैंकिंग भी जारी की।वही फरवरी में आयोजित शैक्षिक ओलंपियाड जिला स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित कर दिए। प्रतियोगिता 23-24 फरवरी को प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। वही कक्षा 1 से 8 कक्षा तक के स्कूलों का जिलेवार रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।

जानिए सभी जिलों के 1 से 8वीं तक के स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड

  1. पहले नम्बर पर छिंदवाड़ा जिला आया है। इसके बाद बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, शाजापुर, दमोह, नरसिंहपुर, नीमच, डिंडोरी और सीहोर जिले का नाम शामिल है
  2. फिसड्डी जिलों में रतलाम, उज्जैन, विदिशा, सागर, मुरैना, सीधी, बुरहानपुर, रीवा, सिंगरौली, राजगढ़ शामिल हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के टाईम टेबल का भी ऐलान

बता दे कि स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को टाइम टेबल भी घोषित कर दिया है, छात्र बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। । एमपी बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी।वहीं 12वीं कक्षा के लिए 6 फरवरी से 5 मार्च तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।  10वीं के लिए पहला पेपर हिन्दी जबकि आख़िरी पेपर एनएसक्यूएफ और एआई का होगा।वहीं 12वीं के लिए पहला पेपर हिंदी, जबकि अंतिम पेपर उर्दू और मराठी का होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews