MP School : प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 13 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

MP School : प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 13 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP School)  सरकार ने प्रदेश के जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों (MP Excellent School) हुए विकास खंड स्तरीय विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।  ये परीक्षा 13 मार्च को आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के मध्य प्रदेश (MP News)  के 52 जिलों और 201 विकास खण्डों में स्थित उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी को पूरी हो जाएगी।  आवेदन ऑनलाइन जमा कराये जा रहे हैं।  फॉर्म भरते समय यदि कोई गलती हुई है तो विद्यार्थी उसे एक से पांच फरवरी तक सुधार सकते हैं।

ये भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर मिली रिहाई : लायंस क्लब भोपाल ने जुर्माना जमा कर 35 कैदियों को करवाया रिहा

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 13 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी परीक्षा सुबह 9:45 से 12:15 बजे तक आयोजित होगी। इसमें आठवीं पास विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थी को 100 रुपये फ़ीस देनी होगी इसमें परीक्षा फॉर्म फ़ीस और कियोस्क फ़ीस दोनों शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – UP Election 2022 : गणतंत्र दिवस की बधाई के बहाने अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

इसके लिए एक ही प्रश्न पत्र होगा जो 100 अंकों का होगा। इसमें आठवीं के पाठ्यक्रम के पश्न होंगे।  पश्न पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण, विज्ञान और गणित के प्रश्न होंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के 253 उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए करीब 1 लाख विद्यार्थी तक आवेदन करते हैं।

ये भी पढ़ें – चंबल का सीना छलनी कर रहा रेत माफिया, शिवराज के सपनों को चूर कर रहे अधिकारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews