MP के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दिया शराब छुड़ाने का नया आइडिया, वायरल हो रहा वीडियो

घर की महिलाएं उससे कहें कि यदि तुम शराब पियेगो तो तुम्हारे बच्चे भी पियेंगे उसे शराब से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं , ऐसा करेंगे तो उसकी शराब बिलकुल छूट जाएगी। 
Narayan Singh Kushwah

MP News : शराब एक सामाजिक बुराई है सभी जानते हैं और इसे छोड़ने के लिए कई तरह के प्रयास भी करते हैं लेकिन आज प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शराब छुड़ाने के एक ऐसा आइडिया दिया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह ने नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना किया 

दो दिन पहले 26 जून को नशा मुक्ति दिवस मनाया गया, कई कार्यक्रम आयोजित किये गए इसी कड़ी में आज 28 जून को प्रदेश में नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना किया गया, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

मंत्री बोले घर बैठकर शराब पिएगा तो जल्दी छूट जाएगी 

इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री जी ने शराब को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे छोड़ने की अपील की और इसे छुड़वाने का आइडिया दिया, मंत्री जी ने जो आइडिया दिया उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शराब पीने वाले से कहें कि वो बाहर नहीं घर पर बैठकर शराब पिए।

घर की महिलाओं से की ये अपील 

मंत्री जी बोले इसमें घर की महिलाएं बड़ी जिम्मेदारी निभा सकती हैं, यदि शराब पीने वाला व्यक्ति घर में पत्नी और माँ के सामने बैठकर पिएगा तो धीरे धीरे शर्म के कारण पहले उसकी शराब की मात्रा कम होगी फिर उसकी लत छूट जाएगी, उन्होंने कहा कि घर की महिलाएं उससे कहें कि यदि तुम शराब पियेगो तो तुम्हारे बच्चे भी पियेंगे उसे शराब से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं , ऐसा करेंगे तो उसकी शराब बिलकुल छूट जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews